home page

China के झेजियांग स्टेट में कोरोना कंट्रोल से बाहर, रोजाना सामने आ रहे 10 लाख नए केस

चीन में लगातार कोरोना के बढ़ते मामलों के कारण अब स्थिति कंट्रोल से बाहर हो गई है।

 | 
sfad

Newz Funda, New Delhi चीन से कोरोना को लेकर बड़ी बात सामने आ रही है। यहां कोरोना अब रफ्तार पकड़ने लगा है। लगातार स्थिति कंट्रोल से बाहर होती जा रही है। बताया जा रहा है कि नए साल में इसकी और भी रफ्तार होगी।

मरीजों को तेजी से अपना शिकार बनाएगा। वहीं, शंघाई से लेकर झेजियांग तक ज्यादा हालत खराब हैं। बताया जा रहा है झेजियांग में कोरोना अपने पीक पर आ गया है। यहां सरकार खुद लोगों से अपना बचाव करने को लेकर निर्देश जारी कर रही है। जिसके बाद भी लगातार मामले सामने आ रहे हैं।  

जल्द दोगुना हो सकता है आंकड़ा

अभी यहां बताया जा रहा है कि रोजाना 10 लाख मामले सामने आ रहे हैं। वहीं, इनके दोगुना होने से भी इन्कार नहीं किया जा सकता है। यहां खूब हाहाकार मचा हुआ है। बताया जा रहा है कि रोजाना लोगों के मरने का सिलसिला जारी है।

लेकिन कितनी मौतें हो रही हैं, यह डाटा अभी बाहर नहीं आया है। वहीं, सड़कें सूनसान बताई जा रही हैं। लोग अपने घरों में ही दुबके रहने को मजबूर हैं। पूरे स्टेट में कोरोना की दहशत दिख रही है।  

झेजियांग चीन का बड़ा इंडस्ट्रियल स्टेट माना जाता है। सरकार की ओर से खुद बताया गया है कि फिलहाल यहां रोजाना 10 लाख लोग कोरोना की चपेट में आ रहे हैं।

यह आंकडा कोरोना की फिलहाल रफ्तार के बाद जल्द दोगुना हो सकता है। इस मामले में चाइनीज सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन की ओर से भी सूचना दी गई है। कहा गया है कि पिछले 5 दिन में मौत का कोई मामला सामने नहीं आया है।  

13 हजार से अधिक मरीज अस्पतालों में दाखिल

इससे पहले सरकार ने जीरो कोविड पॉलिसी को देखते हुए लॉकडाउन लगाया था। लेकिन अर्थव्यवस्था में दिक्कत होने के बाद जब लोगों को छूट दी गई, तो एकदम से कोरोना के मामले बढ़ गए। जिसके बाद अब सरकार को सूझ नहीं रहा है कि वह क्या करे।

वहीं, चीन को लेकर यह बात भी सामने आई है कि वह मरीजों का रियल डाटा नहीं दे रहा है। जिन मरीजों में लक्षण शो नहीं हो रहे हैं, ऐसे लोगों की जानकारी को छिपाया जा रहा है। ऐसे मरीजों की काफी तादाद है। वहीं, झेजियांग सरकार की ओर से भी बयान जारी कर कहा गया है कि कोरोना का खतरा बरकरार है।

यहां की आबादी अकेले 65 करोड़ से अधिक है। जिसके बाद रोजाना 10 लाख केस आने, पीक पर कोरोना आने के बाद संख्या दोगुनी होने की बात कही गई है। फिलहाल इस स्टेट के 13 हजार से अधिक मरीज हैं, जिनका अस्पतालों में इलाज चल रहा है।