home page

Panipat-Dabwali Highway: हरियाणा के डबवाली से पानीपत तक बनेगा फोरलेन हाइवे, जानें कौन-कौन से शहरों से होकर गुजरेगा ये फराटेदार रोड़

हरियाणा को फराटेदार हाईवे देने के प्रयास ने प्रदेश सरकार की ओर से फोरलेन हाईवे की पेशकश की गई है। जल्द ही डबवाली जिले से लेकर पानीपत तक रोड़ निर्माण कार्य शुरू होने वाला है।

 | 
highway

Newz Funda, Haryana Desk प्रदेश में सड़कों की व्यवस्था को ओर बेहतर बनाने के लिए हरियाणा सरकार ने प्रयास तेज कर दिये हैं। सरकार ने जिला सिरसा के  पड़ोसी जिले डबवाली से लेकर पानीपत तक करीब 300 किलोमीटर दूरी का फोरलेन सड़क बनाने की तैयारी है। डबवाली से पानीपत तक बनने वाला फोरलेन हाइवे एक्सप्रेस-वे बनेगा।

डबवाली से पानीपत के 300 किलोमीटर तक के हाइवे को लेकर केंद्र ने 80 लाख रुपए की डीपीआर तैयार करने दी मंजूरी दी है। इसी के साथ ही हरियाणा के ईस्ट और वेस्ट को यह एक्सप्रेस वे जोड़ेगा।

इस एक्सप्रेस-वे से 7 नेशनल हाईवे से जोड़ा जाएंगा। फोरलेन सड़क बनने से भारी वाहनों का दबाव कम होगा। फतेहाबाद में प्रस्तावित फोरलेन हांसपुर के साथ लगते पंजाब बार्डर से शुरू होकर रतिया उसके बाद भूना व सनियाणा तक बनेगा।

यहां से गुजेरगा ये हाईवे

1. डबवाली
2. कालावाली
3. रोडी
4. सरदुलगढ़
5. हांसपुर
6. रतिया
7. भूना
8. सनियाणा
9. उकलाना
10. लीतानी
11. उचाना
12. नगुरां
13. असंध
14. सफीदो से पानीपत तक बनाई जाना प्रस्तावित है। 

उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला का ड्रीम प्रोजेक्ट 

माना जाता है कि हरियाणा के उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला का यह ड्रीम प्रोजेक्ट है। वह इसे  प्रदेश के विकास की रीढ़ मानकर चल रहे हैं। खासकरए कस्बाई क्षेत्रों को रोड़ से जोड़कर वह बेहतर परिवहन के जरिये विकास को गति देना चाहते हैं।

प्रदेश में विकास को गति देने के उद्देश्य को साधने के क्रम में डबवाली से लेकर पानीपत तक का फोरलेन रोड बनाना चाहते हैं। यह फोरलेन प्रदेश के उन वंचित कस्बों को बेहतरीन रोड मुहैय्या करवाएगाए जिन क्षेत्रों के लोग लंबे समय से इसकी मांग कर रहे हैं।

हरियाणा में आमतौर पर राष्ट्रीय राजमार्ग हमेशा उत्तर से दक्षिण की ओर बनते रहे हैं। हरियाणा सरकार पूर्व से पश्चिम की ओर अर्थात पानीपत से डबवाली तक एक नया राजमार्ग बनाएगी।

उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के इस ड्रीम प्रोजेक्ट में करीब 14 कस्बों को फायदा होगा। इससे कस्बों को आपस में जोड़ा जाएगा, जिससे प्रदेश के पानीपत तक यह फोर लेन हाइवे पहुंचेगा।