home page

JJP नेता अजय चौटाला का बीरेंद्र सिंह पर तीखा वार, बोले: कौन है वो, क्या हैसियत है उनकी

 | 
jjp

Newz Funda, Haryana Desk जेजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय सिंह चौटाला और पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह के परिवार की राजनीतिक लड़ाई अब खुलकर होने लगी है। रविवार को सीडीएलयू के स्थापना दिवस पर पहुंचे।

अजय चौटाला बीरेंद्र सिंह ने बीरेंद्र सिंह का नाम सुनते ही कहा कि बीरेंद्र सिंह हैं क्या। वह कौन है। वह सिर्फ Bjp का प्राइमरी मेंबर है। उसके पास कोई अधिकार नहीं है।

गठबंधन के बारे में पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के पास ही फैसला लेने का अधिकार है। या तो भाजपा का शीर्ष नेतृत्व लेगा या फिर अजय सिंह चौटाला की जजपा का शीर्ष नेतृत्व फैसला लेगा।

जजपा को कहा था बैसाखी

बता दे कि पिछले दिनों पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह, हिसार सांसद बृजेंद्र सिंह व उचाना की पूर्व विधायक जजपा से अलग होकर चुनाव लड़ने की सलाक पार्टी नेृतत्व को दे चुके हैं।

इसके विरोध में जजपा नेता दिग्विजय चौटाला ने हिसार में पार्टी प्लेटफार्म पर सांसद बृजेंद्र सिंह व पूर्व केंद्रीय मंत्री को नसीहत दी थी और कहा था वे अपनी मर्यादा में रहे, नहीं तो जैसे को तैसा जवाब दिया जाएगा।

बीरेंद्र का बेटा है सांसद

अजय सिंह चौटाला ने कहा कि बीरेंद्र सिंह के बेटे सांसद हैं और उन्हें अधिकार की जरूरत नहीं है। यह निर्णय पार्टी हाईकमान किया करती है। अजय ने कहा कि विधानसभा चुनाव की घोषणा होते ही पार्टी तैयार है। इसलिए चाहे आज चुनाव की घोषणा हो जाए।

उनके जैसे निर्दोष को सजा भुगतनी पड़ी

अजय चौटाला ने राहुल गांधी की सदस्या रद्द करने पर कहा कि जो जैसा करेगा वो वैसा ही भरेगा। उन्होंने तो ऐसे बहुत से कर्म किये हैं। मेरे जैसे अनेक निर्दोषों को दस साल साल जेल में काटने पड़े थे। क्या राहुल गांधी ये भूल गए। न केवल उनके जैसे ब्लकि अनेकों लोगों को जेल काटनी पड़ी थी।