भारतीय हॉकी टीम की कप्तान सविता पूनिया की हुई शादी, जानें क्या करता है दूल्हा

Newz Funda, Haryana Desk भारतीय हॉकी टीम की कप्तान सविता पूनिया शादी के बंधन में बंध गई है। चंडीगढ़ के पार्क प्लाजा में आयोजित शादी समारोह आयोजित हुआ।
जिसमें भारतीय टीम की कप्तान सविता पूनिया ने कनाडा के सोफ्टवेयर इंजीनियर अंकित के साथ विवाह बंधन में बंधे हैं। इस दौरान शादी समारोह में सविता के पिता महेंद्र पूनिया व उनकी धर्म पत्नी व रिश्तेदारो ने आशीर्वाद दिया।
शादी समारोह में हाकी खिलाड़ी भी शामिल हुए
भारतीय हॉकी टीम की कप्तान सविता पूनिया की शादी के समारोह में अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। इसी के साथ भारतीय टीम की खिलाड़ी रजनी, दीपिका, वंदना, सुशीला, चान्नू सहित अनेक वीवीआइपी मौजूद रहे।
सिरसा जिले के गांव की बेटी है सविता पूनिया
हरियाणा के सिरसा जिले के छोटे से गांव जोधकां निवासी महेंद्र सिंह पूनिया की सविता पूनिया बेटी है। सविता पूनिया मौजूदा समय में भारतीय टीम की कप्तान है। सविता ने वर्ष 2008 में हाकी के अंदर खेलना शुरू किया था।
गोलकीपटर व कप्तान सविता के नाम अनेक रिकार्ड है। टोक्यो ओलिंपिक में आस्ट्रेलिया के खिलाफ 8 पेनल्टी कॉर्नर बचाकर ‘द ग्रेट वॉल बनी। इसके बाद सविता पूनिया को भारतीय महिला हॉकी टीम की कमान दी हुई है।