home page

पति ने सालगिरहा पर खरीद दिया चांद का टुकड़ा, लोग बोले: ऐसा प्यार

सालगिरहा को स्पैशल बनाने के लिए पति ने कुछ ऐसा कर दिया कि आस पास में उनके जोरो शोरों से चर्चे होने लगे। लोग इस बात को सुन हैरान थे क्योंकि आम परिवार में पत्नी के लिए ऐसा काम करने वाले...

 | 
moon couple

Newz Funda, Haryana Desk प्रेमियों को अपने प्रेमिका के लिए चांद तारे तोड़ने की बात कहते हुए आपने अक्सर सुना होगा। तोड़कर भी क्यों ना लाए आखिर प्रेम जो है। इसी की एक मिसाल है ये पति पत्नी। 

मामला हरियाणा के जिला सिरसा के है यहां एक पति ने अपनी पत्नी के लिए चांद का एक टूकड़ा (land on moon) खरीद लिया। कृष्ण कुमार रुहील ने यह तोहफा अपनी पत्नी को शादी की 25 वीं सालगिरह पर दिया।

 जिसकी हर कोई तारीफ कर रहा है। इस शख्स ने पत्नी को चांद.तारे तोड़ लाने का सिर्फ वादा ही नहीं कियाए बल्कि चांद पर जमीन खरीद करए उसे पूरा भी कर दिखाया। उनका यह कारनामा सच होने के साथ ही लीगल भी है।

25 साल पहले सरिता से शादी

गांव कागदाना निवासी कृष्ण कुमार ने बताया कि 3 अप्रैल के दिन 25 साल पहले सरिता से शादी थी। हम दोनों हमेशा से खुश रहे हैं। इसी 3 अप्रैल को हमारी शादी की सालगिरह थी।

मैं पत्नी सरिता लिए कुछ खास करने के लिए था। इसी को लेकर मेंं कुछ अलग करना चाहता था। इसी को लेकर सरिता के लिए चांद पर भूमि खरीदी।  कृष्ण कुमार ने न्यूयॉर्क शहर USA की एक फर्म लूना सोसाइटी इंटरनेशनल के माध्यम से (land on moon) भूमि खरीदी है। 

यहां खरीदी भूमि

हरियाणा के सिरसा जिला के कागदाना के रहने वाले कृष्ण कुमार रूहील के मन में अपनी पत्नी की सालगिरहा को लेकर कुछ अलग से करना चाहती थी। इसी को लेकर शादी की 25वीं सालगिरह पर पत्नी को चांद का टुकड़ा गिफ्ट किया है।

कृष्ण कुमार ने अमेरिका के न्यूयॉर्क सिटी स्थित फर्म लूनर सोसाइटी इंटरनेशल चांद पर भूमि (land on moon) बेच रही है, पूरे वैध तरीके से बेचा जा रहा है। यहां पर कंपनी चांद पर जमीन खरीदने वालों को वहां की नागरिकता भी देती है। यहां पर बायर्स चाहे तो भविष्य में अपनी लूनर प्रॉपर्टी बेच भी सकते हैं। 

हरियाणा का पहला व्यक्ति

कृष्ण कुमार ने बताया कि चांद पर भूमि खरीदने वाला हरियाणा का पहला आदमी हूं। कृष्ण कुमार रूहील की पत्नी सरिता ने कहा कि अपने पति से मिले इस तरह के खास सरप्राइज  बहुत ही खुश हूं। मुझे कभी भी उम्मीद नहीं थी कि वह मुझे कुछ खास गिफ्ट करेंगे।  उन्होंने उपहार के रूप में मुझे चांद पर जमीन के दस्तावेज दिए।