home page

Haryana Weather: मार्च के इस मौसम में जरा सी भी लापरवाही बन सकती है परेशानी का कारण, जानें क्यों

चिकित्सकों के अनुसार एकदम से आई गर्मी आपको परेशानी में डाल सकती है। इस मौसम में जरा सी भी लापरवाही बरती तो इससे कई परेशानियों के अलावा जान से भी हाथ धो सकते हैं।

 | 
weather

Newz Funda, Haryana Desk मार्च के पहले सप्ताह में ही दिन के समय में तापमान बढ़ रहा है। सर्दी खत्म के बाद सीधा गर्मी का मौसम शुरू हो गया है। गर्मी इस साल एक महीना आगे ही चल रही है।

मौसम में दोपहर के बाद चुभने वाली धूप पड़ रही है और वहीं रात का समय सर्द हो रहा हे। ऐसे में दिन के समय कड़ी धूप के बीच लोगों को चक्कर आनाए जी मचलानाए खांसीए सिर दर्द जैसी दिक्कतें होने लगी हैं।

चिकित्सकों के अनुसार एकदम से आई गर्मी आपको परेशानी में डाल सकती है। इस मौसम में जरा सी भी लापरवाही बरती तो इससे कई परेशानियों के अलावा जान से भी हाथ धो सकते हैं।

इसके लिए आपकों सर्त्क रहने की जरूरत है। दिन के समय अधिक तेज धूप में अधिक देर तक खड़े ना हो और साथ ही शरीर में पानी की कमी ना होने दें। 

पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से हवाएं चलने की संभावना 

हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर 8 मार्च तक परिवर्तनशील रहने की संभावना है। चौधरी चरण सिंह कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार इस दौरान पश्चिमिविक्षोभ के आंशिक प्रभाव से राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में 4 व 5 मार्च को आंशिक बादलवाई रहने तथा बीच बीच में हवायें चलने की संभावना है। जिससे रात के समय तापमान गिरने की अशांका रहेगी। 

दिन के तापमान में होगी हल्की गिरावट 

मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि बादलवाई रहने व बीच बीच में हवाए चलने के प्रभाव से दिन के तापमान में हल्की गिरावट तथा रात्रि तापमान में हल्की बढ़ोतरी संभावित। परंतु 6 व 7 मार्च को मौसम आमतौर पर खुश्क व गर्म रहने की संभावना है जिससे दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी संभावित।