home page

मुख्यमंत्री मनोहर लाल को मिले गिफ्टों की हुई नीलामी, मिला 1.14 करोड़ का डोनेशन, समाजिक कार्यो में होगा खर्च

मुख्यमंत्री मनोहर लाल Chief Minister Manohar lal को मिले उपहारों की नीलामी से प्राप्त दान राशि को समाज की भलाई के लिए ही खर्च किया जाएगा।
 | 
cm

Newz Funda, Haryana Desk प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी Prime Minister Narendra Modi की तर्ज पर शुरू किए गए CM गिफ्ट पोर्टल Gift Portal का पहला फेज पूरा हो गया। उपहार पोर्टल के जरिए नीलामी के लिए रखे गए कुल 51 उपहारों को 1 करोड़ 14 लाख 95 हजार रुपए का डोनेशन मिला है।

सबसे महंगी 21 लाख की बोली मुख्यमंत्री मनोहर लाल की 3-D प्रिंटेड स्टेच्यू की की लगाई गई है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल Chief Minister Manohar lal को मिले उपहारों की नीलामी से प्राप्त दान राशि को समाज की भलाई के लिए ही खर्च किया जाएगा।

अर्जुन के रथ मिले 6.41 लाख

अर्जुन रथ की आकृति के उपहार को 6 लाख 41 हजार रुपए, कामाख्या देवालय की आकृति को 5 लाख 80 हजार रुपए और राम जन्म भूमि मंदिर Ram janam Bhumi की प्रतिमा को 1 लाख 75 हजार रुपए की बोली लगाई गई है। मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार उपहारों से प्राप्त धनराशि मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा होगी और इसे जन कल्याण के कार्यों पर खर्च किया जाएगा।

हर गिफ्ट का था बेस प्राइज

CM मनोहर लाल को ये उपहार विभिन्न कार्यक्रमों के दौरान सामाजिक संस्थाओं या व्यक्तियों द्वारा सम्मान स्वरूप भेंट किए गए हैं। मनोहर लाल Chief Minister Manohar lal  की इस पहल के बाद मुख्यमंत्री उपहार पोर्टल लॉन्च Chief Minister Gift Portal Launched किया गया और पहले चरण में 28 फरवरी तक 51 उपहारों की नीलामी की गई। मुख्यमंत्री उपहार पोर्टल पर हर उपहार के साथ उसकी बेस राशि अंकित की गई थी।

CM भेंट करेंगे बोलीदाताओं को गिफ्ट

पहले चरण की नीलामी प्रक्रिया पूरी होने के बाद जल्द ही मुख्यमंत्री Chief Minister खुद बोलीदाताओं को उपहार को सम्मान सहित भेंट करेंगे। हालांकि यदि बोली दाताचाहे तो वह उपहार कूरियर से भी प्राप्त कर सकता है। इसके लिए सरकार की ओर से मुख्यमंत्री Chief Ministerके निवास में ही बोलीदाताओं को यह गिफ्ट दिए जाएंगे।

PM के 1200 गिफ्ट की हुई ई नीलामी

PM नरेंद्र मोदी Prime Minister Narendra Modiने अपने 72वां जन्मदिन के मौके पर एक नीलामी प्रक्रिया का आयोजन करवाया था, जिसमें उन्हें देशभर से मिले लगभग 1200 तोहफों की ई नीलामी की थी।

इसके जरिए इकट्ठा होने वाली धनराशि का इस्तेमाल नमामि गंगे मिशन Namami Gange Mission में किया गया। मोदी के इस विचार से प्रेरित होकर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल Chief Minister Manohar lal ने भी उन्हें मिले उपहारों की नीलामी करवाई है।