home page

घग्घर नदी से अभी भी नहीं टला है खतरा, घग्घर में कहां पर अभी कितना पानी

 | 
haryana weather

Newz Funda, Haryana Desk घग्घर नदी से अभी खतरा टला नहीं है। घग्घर नदी ने अभी भी विकराल रूप धारण किए हुए हैं। पहले अंबाला, पंचकूला व अन्य जिलों में तबाही मचाई थी। अब सिरसा व फतेहाबाद में घग्घर से नुकसान झेलना पड़ रहा है। 

आपको बता दें कि हरियाणा में अभी भी 13 जिले बाढ़ की चपेट में हैं। इससे 403 गांव में घग्गर और यमुना नदी का पानी भराव हो चुका है। इसी के कारण 135 कच्चे-पक्के मकान गिर गए हैं। 26 व्यक्तियों की की अब तक मौत हो चुकी है, दो लोग लापता हैं।

सुबह 6 बजे तक घग्घर में कहां पर कितना पानी 

गुलहा में    53655 क्यूसिक

खनौरी में    16150 क्यूसिक

खनौरी साइफन 10700 क्यूसिक

चांदपुरा में   22270 क्यूसिक

रंगोई साइफन  में 15.7 फुट

जोया साइफन में 7500 क्यूसिक

डेरा बन रहा है मददगार

घग्घर से प्रदेश में आई बढ़ को लेकर सिरसा के डेरा सच्चा सौदा की ग्रीन एस फोर्स लोगों की मदद करने में लगे हुए हैं। दिन रात फोर्स से जुडे अनुयायी लोगों को भोजन व अन्य जरूरी सामान उपलब्ध करवा रहे हैं। इसी के साथ जगह जगह तटबंध भी मजबूत कर रहे हैं। डेरा सच्चा सौदा की ग्रीन एस फोर्स आपदा के समय हर बार मदद करने में आगे रहती है। 

तटवर्ती इलाके के लोगों द्वारा दिनरात निगरानी जारी

सिरसा के बड़ागुढ़ा क्षेत्र में घग्गर नदी में आई बाढ़ के बाद तटबंधों पर जगह जगह मिट्टी डालकर मजबूत करने का कार्य किया जा रहा है। गांव पनिहारी के पास ढाणी दिलबाग सिंह के पास तटबंध में पानी लिकेज़ हो गया था। जिसे मौके पर मौजूद लोगों ने कड़ी मशक़्क़त के साथ पानी बंद किया।

नामधारी ढाणी से किसान अतर सिंह, पू्र्व सरपंच अलीकां, खुशदीप विर्क, गुरप्रीत सिंह, गुरदीप सिंह, गुरलाल, मैंबर बलदेव सिंह पनिहारी,  मेजर सिंह, , मनजिंदरसिंह, अवतार सिंह आदि ग्रामीणों ने बताया कि घग्गर नदी में आई बाढ़ के चलते रात्रि के समय ठीकरी पहरा दिया जा रहा है। आवश्यक जगहों पर मिट्टी डालकर मजबूत किया जा रहा है।