home page

हरियाणा के सरकारी व निजी स्कूलों का बदला समय, जानें अब किस समय खुलेंगे स्कूल के गेट

गर्मी की शुरूआत होते ही स्कूलों के खुलने के समय में परिवर्तन करने के निर्देश जारी कर दिए गए है। शिक्षा निदेशालय ने जारी एक नोटिस में स्कूलों का समय परिवर्तन करने के निर्देश दिए है। 

 | 
school time

Newz Funda, Haryana Desk गर्मी के मौसम की दस्तक होते ही स्कूलों के समय पर असर पड़ गया है। जिसको लेकर शिक्षा विभाग ने सरकारी व निजी स्कूलों में समय के अंदर बदलाव कर दिया है।

स्कूलों में अब समय सुबह 8 बजे से दोपहर ढाई बजे तक रहेगा। इससे पहले सुबह 9 बजे से दोपहर साढ़े तीन बजे तक समय किया हुआ था। 

दो शिफ्ट में चल रहे स्कूलों में भी बदलाव किया

स्कूलों में दो शिफ्ट के अंदर जो पढ़ाई करवाई जा रही है। इनमें भी समय परिवर्तन किया गया है। इन स्कूलों में पहली शिफ्ट के अंदर सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक पढ़ाई होगी। जबकि दूसरी शिफ्ट दोपहर 12: 45 बजे से सायं 6:15 बजे तक पढ़ाई होगी।

शिक्षा विभाग ने निर्धारित किए गये समय परिवर्तन को लेकर सभी जिलों के शिक्षा अधिकारियों को अवगत करवा दिया गया है। जिससे स्कूलों में निर्धारित समय में विद्यार्थियों को पढ़ाई करवाई जा सके। 

समय समय पर अधिकारी करेंगे निरीक्षण

सरकारी स्कूलों में शिक्षा विभाग के अधिकारी समय समय पर निरीक्षण करेंगे। इसकी रिपोर्ट तैयार कर उच्च अधिकारियों को भेजी जाएगी। जिससे स्कूलों में पढ़ाई सुचारू रूप से करवाई जा सके।

स्कूलों में अब समय सुबह 8 बजे से दोपहर ढाई बजे तक रहेगा। इससे पहले सुबह 9 बजे से दोपहर साढ़े तीन बजे तक समय किया हुआ था। अगर स्कूलों में निरीक्षण के दौरान किसी प्रकार की लापरवाही मिलेगी। ऐसे स्कूलों में विभाग द्वारा कार्रवाई की जाएगी।