home page

चंडीगढ़ मनाली नेशनल हाइवे लैंडस्लाइड के कारण बंद, CM मनोहर लाल करेंगे हवाई सर्वे

CM मुख्यमंत्री मनोहर लाल बुधवार दोपहर को अंबाला से हेलीकॉप्टर से बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे करेंगे।
 | 
haryana

Newz Funda, Haryana Desk मानसून की लगातार बरसात हो रही है। कई प्रदेशों में बारिश ने खूब तबाही मचा रखी है। इंडिया के हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड और हरियाणा सहित विभिन्न प्रदेशों में आफत बारिश से बनी हुई है। 

हरियाणा के 7 जिलों में बरसात ने तबाही मचाई हुई है। बरसात से अंबाला, पंचकूला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल जैसे कई जिले प्रभावित हुए हैं । 

अंबाला में अधिकारियों संग करेंगे बैठक

हरियाणा के CM मुख्यमंत्री मनोहर लाल बुधवार दोपहर को अंबाला से हेलीकॉप्टर से बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे करेंगे। मुख्यमंत्री अंबाला में मौजूदा हालातों की जिला प्रशासन के साथ समीक्षा करेंगे और बाढ़ से हुए नुकसान का समाधान करने पर विचार विमर्श करेंगे। 

हिमाचल प्रदेश में अभी भी पहाड़ों पर भूस्खलन अभी थमा नहीं है, मंडी में चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाइवे लैलाइड के कारण बंद है, हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आपदा प्रभावित मंडी और कुल्लू मनाली का हवाई सर्वे किया। 

हिमाचल प्रदेश में इस समय 1239 सडक़ें और 3 नेशनल हाइवे बंद हैं, प्रदेश में 2577 बिजली ट्रांसफार्मर बाधित और 1418 जगहों पर वाटर सप्लाई स्कीम बाधित है।