home page

हरियाणा में होगा एक ओर हाइवे का निर्माण, डेढ़ साल के बाद अम्बाला से काला अम्ब का पौने 2 घंटे का सफर होगा केवल 35 मिनट में

 | 
highway

Newz Funda, Haryana Desk हरियाणा में एक ओर हाइवे का निर्माण कार्य शुरु हो चुका है। ये हाइवे अम्बाला से काला अम्ब के बीच बनाया जाएंगा और इसके निर्माण कार्य को करीब डेढ़ साल में खत्म करने का प्रयास किया जा रहा है।

इस हाईवे पर करीब 620 करोड़ की लागत आएगी। इसके निर्माण के बाद अम्बाला.काला अम्ब का 1 घंटे 45 मिनट का सफर केवल 35 मिनट में ही पूरा होगा। इस हाइवे में 3 बड़े और 147 छोटे फ्लाईओवर बनेंगे।

हाइवे का काम डेढ़ साल में पूरा होने की जताई जा रही है। हाइवे के बनने से काला अम्ब मार्ग पर होने वाली दुर्घटनाओं में कमी आएगी।  इस हाइवे का निर्माझा पंचकूला.यमुनानगर हाइवेकी तर्ज पर बनाया जाएगा।  

अभी तक अम्बाला से काला अम्ब जाने वाले लोगों को टोल नहीं देना पड़ता थाए लेकिन हाइवे की सुविधा मिलते ही उन्हें टोल भी अदा करना होगा। हाइवे प्रशासन ने टोल लगाने के लिए भी इसकी जगह निर्धारित नहीं की है।

काटे जाएंगे 4 हजार पेड़

अंबाला से काला अंब के बीच बनने वाले हाइवे के लिए करीब 4 हजार पेड़ों की कटाई का काम अभी बाकी है। हालांकि पेड़ कटाई के मामले में वन रेंज अधिकारी की तरफ से पेड़ों की लिस्ट मुख्य कार्यालय ;पंचकूला भेजी जा चुकी है, लेकिन अभी तक मंजूरी नहीं मिली।

जानकारी के लिए बता दें कि नेशनल हाइवे पर पंजाब बॉर्डर से काला अम्ब तक खड़े पेड़ हाइवे के निर्माण में रूकावट बने हुए हैं। इनमें सबसे ज्यादा पेड़ों की संख्या हरियाली ढाबे से काला अम्ब के बीच हैं। वन विभाग के अनुसार इन पेड़ों की लिस्ट पर विभाग के चीफ की मुहर लगनी बाकी है।

यहां शुरू हो चुका है फ्लाईओवर का काम शुरू

हाइवे का निर्माण कर रही कंपनी ने इस मार्ग पर 3 बड़े फ्लाईओवर बनाने का काम शुरू कर दिया है। पहला फ्लाईओवर गांव पतरेहड़ी के नजदीक एनएच.344 को क्रॉस करने के लिए बनाया जाएगा।

दूसरा बेगना नदी और तीसरा फ्लाईओवर रूण नदी पर बनेगा। इसके अलावा 147 छोटे फ्लाईओवर नालों और लिंक रोड पर बनेंगे।

दुर्घटना में आएंगी कमी

इस हाइवे का सबसे ज्यादा फायदा नारायणगढ़ से काला अम्ब जाने वाले वाहन चालकों को होगी। इसका कारण यह है कि करीब 10 किलोमीटर के रास्ते पर बहुत से लोग दुर्घटनाओं में जान गंवा चुके हैं।

वहीं हाईवे के निर्माण से काला अम्ब से अम्बाला का सफर कर समय अवधि काफी कम हो जाएंगी। इसी के साथ ही अम्बाला से मानकपुर ;हरियाली ढाबेद्ध तक हाइवे की चौड़ाई लगभग 200 फुट होगी।

निर्माण कंपनी के अधिकारियों के मुताबिक रात के समय रोशनी के लिए पूरे हाइवे पर लाइटें लगाई जाएंगी। इससे वाहन चालकों को रात का सफर भी आसान होगा।