home page

चंडीगढ़-पंचकूला रोड खाली करने को लेकर प्रशासन ने सरपंचों को थमाया नोटिस, जानें क्या है पूरा मामला

1 मार्च को मुख्यमत्री आवास का घेराव करने की घोषणा के बाद से प्रदेशभर के सरपंच पंचकूला में एकत्रित हुए। पुलिस ने सरपंचों  चंडीगढ़ में घुसने से पहले पुलिस ने उन्हें रोक लिया, लेकिन...

 | 
police

Newz Funda, Haryana Desk ई-टेंडरिंग का विरोध कर रहे सरपंचों को सरकार ने चंडीगढ़ .पंचकूला रोड को खाली करने का नोटिस थमाया है। हरियाणा में ई-टेंडरिंग के खिलाफ सरपंचों ने चंडीगढ़ पंचकूला बॉर्डर में पक्का धरना लगाया हुआ है।

सरपंचों को रोड ब्लॉक करने पर एसीपी कम एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट ने नोटिस जारी किया है। इस नोटिस में सरपंचों को 2 घंटे में रोड खाली करने के निर्देश दिए हैं। नोटिस में यह भी कहा गया है कि रविवार 10 बजे एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट के समक्ष अपने बयान दर्ज करवाने होंगे। 

एक तरफ का खोला रास्ता

सरकार ने सरपंचों को जैसे ही नोटिस थमाया गया। इस असर भी देखने को मिला। चंडीगढ़ और पंचकूला के पुलिस अधिकारियों के साथ मीटिंग हुई। जिसके बाद उन्हें एक तरफ का रास्ता खोलने के लिए मजबूर होना पड़ा।

यह भी बता दें कि पुलिस के साथ हुए समझौते पर सरपंचों ने हस्ताक्षर भी किए ताकि कल इस बारे में पुलिस या प्रशासन कोई सख्त फैसला न ले। सरपंच एसोसिएशन हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष रणवीर सिंह ने कहा सरपंचों को विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।

इसके लिए हम एक साइड में ही बैठे रहेंगे। सरपंच शांति पूर्वक तरीके से अपनी मांगों को लेकर दूसरी तरफ प्रदर्शन करेंगे। 

तीन दिन पहले सरपंचों ने किया घेराव की घोषणा

ई. टेंडरिंग का विरोध कर रहे सरपंचों को ने तीन दिन पहले एक मार्च को मुख्यमत्री आवास का घेराव करने की घोषणा की। इसके लिए प्रदेशभर के सरपंच पंचकूला में एकत्रित हुए। पुलिस ने सरपंचों  चंडीगढ़ में घुसने से पहले पुलिस ने उन्हें रोक लिया।

सरपंचों ने पुलिस की बैरिकेडिंग तोड़ दी। इसके बाद पुलिस ने सरपंचों पर पुलिस बल का प्रयोग किया। इस दौरान 100 से ज्यादा सरपंच और पुलिसकर्मी घायल हुए। इसके बाद पुलिस ने सरपंचों के खिलाफ केस भी दर्ज किया।