home page

Haryana में दो बच्चों को छोड़कर पति के साथ फरार हुई महिला, जाते-जाते भी कर गई ये बड़ा कांड

हरियाणा के अंबाला से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां पर एक महिला अपने पति को छोड़कर प्रेमी के साथ फरार हो गई।

 | 
dsfa

Newz Funda, Ambala Desk खबर हरियाणा के अंबाला से है। यहां पर अपने पति को छोड़कर महिला अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। महिला दो बच्चों की मां है। वो जाते-जाते जो पति के साथ कर गई, उसे जानने के बाद हर कोई हैरान रहना भी लाजिमी है।

हर ओर यही चर्चा हो रही है कि क्या प्यार में पागल होने के बाद ममता को ऐसे भुलाया जा सकता है। जाते समय महिला घर से सोने के गहने और 17 हजार रुपए की नकदी पर हाथ साफ कर गई।

महिला के पति की ओर से इस बाबत महेशनगर थाने में केस दर्ज करवाकर इंसाफ की मांग की गई है।  

टांग टूटने के बाद आरोपी आया था मिलने के लिए

पूरा मामला यहां के गांव बब्याल से जुड़ा हुआ है। जहां के एक निवासी ने बताया कि इसकी शादी 10 साल पहले 2012 में 27 साल की महिला के साथ हुई थी। जो दो बच्चों की मां भी है।

हर जगह तलाश करने के बाद भी कोई सुराग नहीं लग रहा है। अप्रैल के महीने में उसकी टांग टूटने के कारण मिलने के लिए विशाल उर्फ विशु आया था। यह आदमी उसी के गांव का है, जो अस्पताल में आया था।

जिसके बाद उसका घर पर भी आना-जाना हो गया। फोन पर पत्नी से बातें होने लगी। जब उसे पता लगा था तो पत्नी ने भरोसा दिया था कि वह फिर उससे बात नहीं करेगी।

अब उसका कोई सुराग नहीं लग रहा है। पुलिस के आगे पीड़ित ने गुहार लगाई है कि बच्चों की खातिर उसकी पत्नी को वापस दिलवाया जाए।