home page

पुलिसकर्मी की मदद से Friend संग भाग गई पत्नी, पति ने जाने के बाद उठाया ये खौफनाक कदम

हरियाणा के पानीपत से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। जिसके बाद व्यक्ति ने खुद को मारने की कोशिश की है।

 | 
fd

Newz Funda, Haryana Desk खबर हरियाणा के पानीपत जिले से है। जहां पर एक खौफनाक मामला सामने आया है, जिसे पढ़ने के बाद हर कोई हैरान है। आपको बता दें कि एक व्यक्ति ने खुद का गला काटकर जान देने की कोशिश की है।

यहां पर उसने आरोप लगाए हैं कि उसका ही दोस्त बीवी को लेकर फरार हो गया है। जिसके बाद आरोपी को गंभीर हालत में पीजीआई रोहतक के लिए रेफर किया गया है।

बताया जा रहा है कि पीड़ित के ही किसी दोस्त का पत्नी के साथ अफेयर चल रहा था। जिसका पता उसको लग गया था। लेकिन वह कुछ कर पाता, इससे पहले ही दोस्त उसकी बीवी को लेकर फरार हो गया।  

पुलिसकर्मी के खिलाफ भी लगाए गए गंभीर आरोप

इस मामले में युवक की ओर से एक पुलिसकर्मी के खिलाफ भी गंभीर आरोप लगाए गए हैं, जो उसको भगाने में शामिल है। युवक की ओर से कहा गया है कि यह पुलिसकर्मी अपने आपको रिश्ते में पत्नी का भाई बताता है।

लंबे समय से ये लोग मिलकर उसके साथ साजिश कर रहे थे। इस मामले में उसके दोस्त का जानकार एक और युवक भी शामिल है। जिसके कारण वह मानसिक रूप से परेशान हो गया है। इससे पहले भी एक बार सुसाइड करने की कोशिश कर चुका है।

लेकिन उसको बचा लिया गया था। युवक की हालत को देखकर ही उसे पीजीआई रोहतक के लिए रेफर किया गया है। जहां उसकी हालत को सीरियस बताया गया है। वहीं, मामले के बारे में पुलिस को भी सूचित किया गया है। जिसके बाद जांच की जा रही है।

पहले भी सामने आ चुके हैं ऐसे केस

आपको बता दें कि यह कोई पहली बार नहीं है। रिश्तों और दोस्ती को तार-तार करने के मामले कई बार सामने आ चुके हैं। कई मामलों में पत्नी, तो कई मामलों में बहन को भगाना, दुष्कर्म करना तक पाया गया है।

वहीं, खून के रिश्तों में भी ऐसे मामले आना अब आम हो चुका है। जिसके लिए कुछ लोगों की ओर से बढ़ते आधुनिकीकरण या नशे को ही इसका जिम्मेदार माना जाता है।

आपको यह भी बता दें कि पुलिस ऐसे मामलों में अधिकतर में नजदीकी लोगों को ही बाद में आइडेंटीफाई करती है। फिलहाल यह नया मामला क्षेत्र में काफी चर्चा का विषय बन चुका है।