Wife With Lover: हरियाणा में दो बच्चों की मां प्रेमी संग हुई फरार, जाते-जाते पति के साथ कर गई ये काम
हरियाणा के अंबाला से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला अपने प्रेमी के प्यार में पागल होकर बच्चों को छोड़कर भाग गई. पढ़ें आगे की खबर

Newz Funda, Haryana Desk प्रेमी के प्यार में पागल महिला ने अपनी ममता भी दांव पर लगा दी और अपने 2 बच्चों को छोड़ प्रेमी संग फरार हो गई। घर से 17 हजार रुपए कैश और सोने के गहने भी ले उड़ी। महिला के पति ने महेश नगर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव बब्याल निवासी युवक ने बताया कि वर्ष 2012 में उसकी शादी हुई थी। शादी के बाद से उनके पास 2 बच्चे हैं। बड़ी बेटी है और बेटा छोटा है। 5 दिसंबर की रात को उसकी 27 वर्षीय पत्नी कहीं चली गई। उन्होंने अपने स्तर पर हर जगह तलाश की, लेकिन उसका कहीं कोई सुराग नहीं लगा।
महिला के पति ने बताया कि अप्रैल महीने में उसकी टांग टूटी थी। तब उससे मिलने के लिए उसके गांव का विशाल उर्फ विशु अस्पताल में आया था। उसके बाद से विशाल उसके घर आने-जाने लगा था।
उसकी पत्नी विशाल के साथ फोन पर बातचीत करती थी। इस बारे में उसकी रिश्तेदार ने उसे बताया था। उसकी पत्नी कहने लगी थी कि दोबारा वह विशाल से बात नहीं करेगी, लेकिन इसके बाद भी घर से चली गई।
शिकायतकर्ता ने बताया कि उसका छोटा बेटा अपनी मम्मी को बहुत याद करता है। अभी भी वह उसकी पत्नी की तलाश में जुटा है।
बताया कि उसकी पत्नी घर से अपने साथ 17 हजार रुपए, सोने का सैट व उसकी माता के गले का सोने का सेट लेकर चली गई। पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।