home page

कैफे में रंगरलियां मना रही थीं दो बहुएं और तीन कुंवारी लड़कियां, Boys के साथ कमरे में बिना कपड़ों में... ​​​​​​​

सिरसा जिले में पुलिस की ओर से एक कैफे में रेड कर कई लड़कियों को दबोचा गया है।

 | 
fasd

Newz Funda, Haryana Desk हरियाणा के Sirsa जिले से बड़ी खबर सामने आई है। आपको बता दें कि यहां शहर के लालबत्ती चौक स्थित एक कैफे में देह व्यापार का खुलासा सिविल लाइन थाना पुलिस की छापेमारी में हुआ है।

यहां पर पांच प्रेमी जोड़ों को रेड के दौरान कमरों में बेहद आपत्तिजनक हालत में दबोचा गया है। पुलिस की ओर से केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। आपको बता दें कि सिरसा के लालबत्ती चौक पर स्थित कैफे के खिलाफ शिकायत मिली थी कि यहां दिनभर अनैतिक गतिविधियां चलती हैं।

यहां पर दिनभर लड़के और लड़कियां आते हैं। रूम बुक करवाने के बाद रंगरलियां मनाए जाने की सूचना सीएम विंडो पोर्टल पर दी गई थी। जिसके बाद सिविल लाइन थाना प्रभारी रामनिवास और महिला थाना प्रभारी मंजू बाला की ओर से संयुक्त टीम गठित की गई, जिसके बाद कैफे के ऊपर रेड की गई। 

पुलिस पहुंची तो कमरों में मिली इस हालत में

यहां पर 5 लड़के और 5 लड़कियां बेहद आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार किए गए हैं। एक घंटे तक पुलिस की ओर से कैफे को बंद कर खंगाला गया। जिसके बाद इन लोगों को पुलिस अपने साथ ले गई।

बताया जा रहा है कि रूम के लिए घंटों के हिसाब से चार्ज लिया जा रहा था। एक घंटे के लिए 200 से 500 रुपए वसूल किए जा रहे थे। पुलिस की ओर से ये भी कहा गया है कि कुछ लोगों की मिलीभगत की बात भी सामने आई है। इन लोगों को भी जांच में शामिल किया जाएगा।  

जिन लोगों के पास लाइसेंस नहीं है, वे कैफे चला रहे हैं, इनके खिलाफ भी पुलिस की ओर से कार्रवाई की जाएगी। ये लड़के और लड़कियां शहर के अलग-अलग गांवों के बताए जा रहे हैं।

दो लड़कियां मैरिड बताई जा रही हैं। सभी 10 लोगों के खिलाफ कार्रवाई के लिए केस दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि कुछ लड़कियां राजस्थान के नेठराना ऐरिया से भी हैं। एक लड़की चौपटा ऐरिया की बताई जा रही है।