home page

अंधे प्रेम का दुखद End, ननदोई ने पहले महिला को गोली मारी; फिर खुद को भी...

रेवाड़ी में एक व्यक्ति ने पहले महिला को गोली मार दी, फिर खुद को भी शूट कर लिया।

 | 
adfs

Newz Funda, Rewari प्रेम-प्रसंग में खुद जान देने और जान लेने के कई मामले आपने सुने होगे। लेकिन अंधा प्रेम कैसे किसी घर को तबाह कर देता है। ऐसी बानगी रेवाड़ी के एक मामले से देखी जा सकती है।

यहां रेवाड़ी के बावल थाना क्षेत्र में रिश्तों को तार-तार करने का मामला सामने आया है। एक महिला की हत्या की गई है। जो उसके ही रिश्ते में लगने वाले ननदोई ने की है।

इस आदमी ने पहले महिला को गोली मारकर मौत के घाट उतारा और फिर खुद को ही मौके पर शूट कर लिया। दो गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर आए।

इसके बाद पुलिस को बुलाया गया। मामला पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। वारदात के पीछे अंधे प्रेम को ही कारण बताया जा रहा है। 

बाइक से आया था मौत के घाट उतारने

मरने वाला आदमी पुन्हाना के गांव जिम्नावात का रहने वाला जगदीश है। जिसका इस महिला से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बताया जा रहा है कि जगदीश रिश्ते में इस महिला का ननदोई लगता था।

जिसने वारदात को अंजाम दे दिया। वह बाइक पर आया था। जिसने गांव दुलहेड़ा आने के बाद महिला को मौत की नींद सुला दिया। इसके बाद गोली मारकर खुद को भी शूट कर लिया।

वारदात की सूचना के बाद पुलिस मौके पर आई और सबूत जुटाए। कई अधिकारियों ने मौके का मुआयना किया। इसके बाद से गांव में वारदात को लेकर दहशत का माहौल देखा जा रहा है।

दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल पहुंचाए गए हैं। पुलिस मानकर चल रही है कि मामला प्रेम प्रसंग का है। गांव में मातम पसरा है और हर ओर इसी घटनाक्रम की चर्चा हो रही है।