home page

हरियाण के इस जिले को मिली मेडिकल कॉलेज की सौगात, 21 एकड़ में बनेगा

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय सभागार में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने हरियाणा के लिए 3 बड़ी परियोजनाओं का शुभारंभ किया। राष्ट्रपति ने अंत्योदय परिवारों के लिए निरोगी हरियाणा योजना...

 | 
dropati murmur

Newz Funda, Haryana Desk कुरुक्षेत्र में मंगलवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गीता का सार समझाया। उन्होने महापुरुषों का उदाहरण देते हुए बताया कि कैसे गीता के ज्ञान को आत्मसात करने के बाद जीवन बदल जाता है। राष्ट्रपति ने कहा कि लोकमान्य तिलक से लेकर विवेकानंद तक गीता के आदर्शों पर चलकर महान बने हैं।

महात्मा गांधी जब व्यथित होते थे तब उन्हें गीता से प्रेरणा मिलती थी। गीता कायरता छोड़ने और वीरता अपनाने का संदेश देती है। श्रीमद्भगवद् गीता विपरीत परिस्थितियों में प्रोत्साहन का ग्रंथ है और निराशा में आशा का संचार करती है। यह जीवन-निर्माण का ग्रन्थ है।

उन्होंने कहा कि मेरा सौभाग्य है कि हरियाणा की पहली यात्रा मुझे इस धरती से करने को मिली। जो लोग कुरुक्षेत्र में रहते हैं वे सचमुच स्वर्ग में वास करते हैं। इसी क्षेत्र में सरस्वती नदी के तट पर वेद-पुराण लिपिबद्ध हुए हैं। यह बड़े हर्ष का विषय है कि हरियाणा की मनोहर लाल सरकार ने वर्ष 2016 से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गीता जयंती महोत्सव को मनाने का निर्णय लिया।

हरियाणा के जवानों, किसानों व बेटियों ने अपनाया गीता का संदेश

राष्ट्रपति ने कहा कि हरियाणा के लिए गौरव की बात है कि यहां के जवानों, किसानों व बेटियों ने अपने जीवन में गीता के कर्म करने के संदेश को अपनाया है। जवानों ने देश की सेना में, किसानों ने अन्न पैदा करके और महिलाओं ने विभिन्न क्षेत्रों मे्ं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तिरंगा फहराकर हरियाणा का गौरव बढ़ाया है। हमें इन सभी पर गर्व है।

तीन बड़ी परियोजनाओं की शुरुआत

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इस दौरान हरियाणा के लिए तीन बड़ी परियोजनाओं का शुभारंभ भी किया। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय सभागार में राष्ट्रपति ने अंत्योदय परिवारों के लिए निरोगी हरियाणा योजना का शुभारंभ किया। साथ ही उन्होंने ई-टिकटिंग की शुुरुआत की और बटन दबाकर सिरसा मेडिकल कालेज का शिलान्यास किया।

अंत्योदय परिवारों की अस्पतालों में होगी मुफ्त जांच

निरोगी योजना के तहत अंत्योदय परिवारों की व्यापक स्वास्थ्य जांच मुफ्त की जाएगी। पहले चरण में 1 लाख 80 हजार रुपये से कम आय वाले परिवारों को लाभार्थियों के रूप में शामिल किया गया है। जबकि शेष आबादी को बाद के चरणों में कवर किया जाएगा।

ई-टिकटिंग शुरू करने वाला हरियाणा पहला राज्य

हरियाणा के लिए ई-टिकटिंग प्रणाली की शुरुआत करने के साथ ही राष्ट्रपति को पहली टिकट के रूप में नेशनल ई-मोबिलिटी कार्ड की प्रतिकृति भेंट की गई। यह कार्ड मेट्रो, ई टिकटिंग प्रणाली की किसी भी राज्य की बस, आनलाइन पार्किंग सभी जगह मान्य होगा।

सौ रुपये देकर यह कार्ड बनवाया जा सकेगा। इस योजना के शुरू होने क साथ ही हरियाणा ओपन लूप टिकटिंग प्रणाली लागू करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है। प्रारंभिक चरण में 6 डिपो चंडीगढ़, करनाल, फरीदाबाद, सोनीपत, भिवानी और सिरसा में ई- टिकटिंग प्रणाली लागू होगी। शेष 18 डिपो में जनवरी 2023 के अंत तक इस परियोजना को पूरी तरह से लागू कर दिया जाएगा।

सिरसा को मेडिकल कॉलेज की सौगात

राष्ट्रपति ने सिरसा में 21 एकड़ भूमि पर बनने वाले मेडिकल कालेज का शिलान्यास किया। इस पर लगभग 1090 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इस महाविद्यालय में 100 एमबीबीएस छात्रों का वार्षिक प्रवेश होगा और अत्याधुनिक तकनीकों से युक्त 539 बिस्तरों का अस्पताल होगा।