home page

हरियाणा के इन जिलें को जल्द मिलेंगी बड़ी सौगात, दिल्ली से पानीपत सिर्फ 45 मिनट में...

पानीपत रैपिड रेल ट्रांजिट सिस्टम आरआरटीएस को सरकार से कुछ माह पहले रैपिड मेट्रो की मंजूरी मिल चुकी थी। हालांकि पहले यह प्रोजेक्ट दिल्ली से पानीपत...
 | 
मैट्रो

Newz Funda, Haryana Desk पानीपत वासियों के लिए एक खुशखबरी है कि वे अब दिल्ली से पानीपत का रास्ता केवल 45 मिनट में तय करने वाले हैं। क्योंकि इसके लिए प्रस्तावित रैपिड रेल कॉरिडोर प्रोजेक्ट का काम शुरू होने जा रहा है।

पानीपत रैपिड रेल ट्रांजिट सिस्टम आरआरटीएस को सरकार से कुछ माह पहले रैपिड मेट्रो की मंजूरी मिल चुकी थी। हालांकि पहले यह प्रोजेक्ट दिल्ली से पानीपत तक था, लेकिन प्रदेश सरकार के यतनों से यह प्रोजेक्ट करनाल तक कर दिया गया है। सर्वे की तैयारियां पूरी हो चुकी है।

अब रूट बनाने का काम किया जा रहा है। स्टेशन निर्धारित किए जा रहें है। करनाल में तीन स्टेशन और पूरे रूट  दिल्ली से करनाल में 17 स्टेशन बनाए जाएंगे। पहला स्टेशन करनाल जिले में पानीपत की ओर से घरौंडा में, दूसरा स्टेशन ऊंचा समाना में और तीसरा स्टेशन बलड़ी बाईपास के पास होगा। तीनो स्टेशन हाईवे के पास ही है।

ट्रेन में एक बार में 250 लोग सवार हो सकेंगे। अच्छी बात तो यह है कि छह से 10 मिनट के बीच में ट्रेन स्टेशन पर उपलब्ध होगी, जिसके लिए लोगो को ज्यादा इंतजार नही करना पड़ेगा। इस प्रोजेक्ट से हरियाणा के सोनीपत, पानीपत और करनाल के लोगों को काफी फायदा होने वाला है।

सरकार कर रही है गंभीरता से कार्य

केन्द्रीय मंत्री वेंकैया नायडू ने सीएम मनोहर लाल से इस बारे में चर्चा की और काम जल्द शुरू करने के निर्देश दिए है। दिल्ली-करनाल रैपिड मेट्रो रेल लाइन के इस प्रोजेक्ट को लेकर केंद्र सरकार और हरियाणा सरकार भी गंभीरता से कार्य कर रही है। 

जल्दी ही काम शुरू हो जाएगा।  इस प्रोजेक्ट के लिए 21,627 करोड़ रुपए का बजट बताया जा रहा है।

एक नजर प्रोजेक्ट पर 

-रीजनल रैपिड ट्रांसपोर्ट सिस्टम के दिल्ली-पानीपत कॉरिडोर बनाने का अनुमोदन।

-कैबिनेट ने परियोजना लागत में 4699 करोड़ की राशि का हरियाणा के हिस्से अनुमोदन किया है।

-कॉरिडोर की लंबाई 103.02 किमी होगी।

-कॉरिडोर में 17 स्टेशन बनेंगे।   हरियाणा के 11 स्टेशन दिल्ली के 6 स्टेशन बनेंगे।

-कॉरिडोर का निर्माण दो चरणों में होगा। पहले चरण में सराय काले खां से मुरथल (सोनीपत) तक 58.28 किमी लंबा कॉरिडोर का निर्माण होगा।

-वहीं दूसरे चरण में मुरथल से पानीपत तक 44.74 किमी लंबा कॉरिडोर का निर्माण होगा।

रैपिड मेट्रो रेल का नया प्लान 

नए प्लान के तहत सराय काले खां से ट्रेन चलेगी। आरपी से कश्मीरी गेट तक अंडरग्राउंड कॉरिडोर होगा। बुरानी स्टेशन, मुकरबा चौक, कुंडली, केएमपी रोड के पास राजीव गांधी एजुकेशन सिटी के सामने हाईवे के साथ पूर्व की तरफ स्टेशन बनेगा। मुरथल गन्नौर में पूर्व पश्चिम दोनों तरफ स्टेशन होंगे। हसनपुर के पास डिपो बनाया जाएगा।