home page

फरीदाबाद से नोएडा की दूरी कम करने के इन जगहों पर बनने जा रहें है ये 3 पुल, जानें क्या है प्लान

फरीदाबाद में यमुना नदी पर विभिन्न प्रोजेक्ट के तहत बनने वाले तीन पुल हरियाणा और यूपी के बीच मौजूद घंटों की दूरी को मिनटों में समेट देंगे.
 
 | 
poool

Newz Funda, New Delhi फरीदाबाद में यमुना नदी पर तीन पुल बनने से हरियाणा और यूपी के बीच मौजूद घंटों की दूरी मिनटों में ही तय हो जाएगी। यह पुल अलग-अलग प्रोजेक्ट के तहत बन रहे है। इन पुलों का निर्माण पूरा होने के बाद फरीदाबाद से नोएडा सिर्फ 20 मिनट में ही पहुंच सकते है।

इन दोनों शहरों के लिए दिल्ली होकर जाना पड़ता था। अब मंझावली पुल का निर्माण कार्य अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है। इस साल ही यह पुल वाहनों के आवागमन के लिए शुरू हो जाएगा। इस पुल के शुरू होने के बाद फरीदाबाद के विकास को नई रफ्तार मिलेगी।

ग्रीन एक्सप्रेस वे पर कार्य शुरू

इसके अलावा, फरीदाबाद को नोएडा और गाजियाबाद से जोड़ने के लिए गांव लालपुर के पास यमुना पर बनने वाले पुल का निर्माण कार्य भी फरवरी माह से शुरू कर दिया जाएगा। फरीदाबाद को नोएडा के अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से जोड़ने के लिए बल्लभगढ़ क्षेत्र में भी यमुना पर पुल बनाया जाएगा। 

यह पुल ग्रीन एक्सप्रेस वे पर बनाया जाएगा। इस प्रोजेक्ट का निर्माण कार्य पहले ही शुरू हो चुका है, जो कि वर्ष 2024 तक पूरा हो जाएगा।

मंझावली पुल मार्च माह में शुरू

फरीदाबाद और नोएडा-ग्रेटर नोएडा के बीच रोजाना हजारों लोगों द्वारा सफर किया जाता है। ये दोनों शहर एक दूसरे के पास होकर भी काफी दूर है। यमुना नदी के कारण इन शहरों की दूरी ज्यादा है। यमुना नदी पर अभी तक कोई भी पुल नही बनाया गया था। 

जिसके कारण इन दोनों शहरों के लोगों को रोजाना दिल्ली के कालिंदी कुंज से होकर आना-जाना पड़ता है। जिसमें कम से कम डेढ़ घंटे का समय लग जाता है। जल्द ही मंझावली पुल तैयार हो जाएगा, जिसके बाद इन दोनों शहरों की दूरी सिर्फ 20 मिनट में ही तय हो जाएगी। 

फरीदाबाद लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों का कहना है कि मार्च महीने में इस पुल को लोगों की आवाजाही के लिए खोल दिया जाएगा।

एफएनजी का कार्य फरवरी माह से शुरू

फरीदाबाद-नोएडा-गाजियाबाद (एफएनजी) कॉरिडोर पर भी इसी साल फरवरी महीने में काम शुरू हो जाएगा। इस पुल के बनने से तीनों शहरों की दूरी कम हो जाएगी। लालपुर में यमुना नदी पर भी इसी प्रोजेक्ट के तहत पुल बनाया जाएगा। 

इस पुल के लिए जमीन चिन्हित का कार्य किया जा चुका है। पुल का निर्माण कार्य शुरू करने के लिए सरकार की मंजूरी का इंतजार किया जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार टेंडर इस महीने में जारी हो जाएगा। फरवरी महीने में निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।