home page

हरियाणा में इतने Private Schools पर लटकी तलवार, इस कारण होंगे बंद

हरियाणा से शिक्षा जगत को लेकर बड़ी खबर आ रही है। हरियाणा में अब 2000 निजी स्कूलों को बंद किया जा रहा है।

 | 
sfda

Newz Funda, Haryana Desk अगर आप हरियाणा में रहते हैं और आपका बच्चा किसी निजी स्कूल में शिक्षा ले रहा है, तो यह आपके लिए खास खबर है। आपको बता दें कि हरियाणा के निजी स्कूलों में लगभग 5 लाख बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं।

यहां लगभग 5 हजार स्कूल संचालित किए जा रहे हैं। लेकिन अब 2 हजार स्कूलों पर गाज गिरने वाली है। यानी ये बंद होने वाले हैं। आपको बता दें कि इसका कारण है हरियाणा सरकार की ओर से इनकी मान्यता को एक्सटेंड नहीं करना।

जिसके कारण अब लाखों बच्चों के भविष्य पर भी खतरा मंडराता जा रहा है। वहीं, स्कूल संचालकों में भी सरकार के निर्णय के बाद गहमागहमी देखी जा रही है। ये लोग लगातार सरकार के फैसले का विरोध कर रहे हैं।

इनका कहना है कि सरकार उनके स्कूलों को बंद कर बड़े स्कूलों को फायदा पहुंचाने की फिराक में हैं। जिसके कारण प्रदेश में शिक्षा को प्राप्त करना काफी महंगा हो जाएगा। ये निर्णय कतई उनके पक्ष में नहीं है। जिसके कारण सरकार को इस दिशा में सोचने की जरूरत है।  

इस समय प्रदेश में हैं 5 हजार स्कूल

आपको बता दें कि इस समय लगभग 5 हजार के करीब स्कूल हरियाणा में चल रहे हैं। जिनमें से लगभग 2 हजार ऐसे हैं, जिनकी मान्यता को सरकार की ओर से एक्सटेंड नहीं किया गया है।

ये स्कूल अमान्यता प्राप्त हैं, जिसके कारण कमियों को पूरा करने के लिए हर साल एक साल की परमिशन दे दी जाती है। लेकिन इस बार ऐसा कुछ भी सरकार की ओर से नहीं किया गया है। अब इन स्कूलों पर मान्यता को लेकर बंद होने की तलवार लटक गई है। 

सरकारी स्कूलों की कमियां तो पूरी करो

इस फैसले का भी लगातार फेडरेशन ऑफ़ प्राइवेट स्कूल्स वेलफेयर एसोसिएशन विरोध कर रही है। कहा जा रहा है कि सरकारी स्कूलों में भी कमियां हैं, लेकिन सरकार उनको ही देख रही है।

जो सही नहीं है। हम पहले से ही घाटे में है। एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष कुलभूषण शर्मा ने इस फैसले को लेकर नाराजगी जताई है। कहा कि सरकार ये फैसला वापस ले।

वे लोग पहले ही कोरोना के कारण घाटे की दोहरी मार सह रहे हैं। उनके स्कूलों के लाखों बच्चे इसकी वजह से अपने भविष्य को लेकर चिंतित हो गए हैं।