home page

मंदिर में पूजा करने गई लड़की को पुजारी के बेटे ने बनाया हवस का शिकार, फिर Video बनाकर दोस्तों के साथ...

हरियाणा के जींद जिले में एक 16 साल की लड़की से दुष्कर्म करने और ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। 

 | 
afsd

Newz Funda, Haryana Desk हरियाणा के जींद जिले में महिलाओं के खिलाफ वारदात रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। आपको बता दें कि अब पिल्लूखेड़ा थाना क्षेत्र में एक गांव के मंदिर के पुजारी के बेटे ने 16 साल की लड़की को हवस का शिकार बना लिया।

आरोपी ने इसका वीडियो भी बना लिया और फिर ब्लैकमेल कर रोजाना यौन शोषण करने लगा। आरोपी यही नहीं रुका, इसके बाद अन्य लड़कों को भी इसके बारे में बता दिया। फिर ये लोग भी लड़की के साथ अश्लील हरकतें करने लगे।

बताया जा रहा है कि जिस लड़की के साथ ये सब हुआ है, उसके पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। पुलिस ने पीड़िता की मां की कंप्लेन पर मामला दर्ज किया है।

गांव में पुजारी के बेटे के खिलाफ यौन शोषण करने, छेड़छाड़ करने तथा पोक्सो एक्ट के तहत जांच शुरू की गई है। मामले में उन लोगों को भी शामिल किया गया है, जो गलत हरकतें करते थे। महिला ने थाने में बताया कि उसके पति का कुछ समय पहले देहांत हो गया था। 

रोज जाती थी पूजा करने के लिए

जिसके बाद से ही 16 साल की बेटी रोजाना मंदिर में पूजा के लिए जाती थी। लेकिन यहां पर एक दिन आरोपी कुलबीर ने उसके साथ गलत काम कर इसका वीडियो भी बना लिया।

फिर आरोपी ने लड़की को धमकी दी कि अगर किसी को भी यह बात बताई तो वह वीडियो को वायरल कर उसे बदनाम कर देगा। डरी बेटी सब सहती रही। लेकिन फिर भी आरोपी बाज नहीं आया और लगातार तीन महीने से रोजाना उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था।

इसके बाद दो-तीन अन्य लड़कों ने भी उससे मौका पाकर अश्लील हरकतें की। बाद में उनकी बेटी इनसे पूरी तरह तंग आ गई और परिजनों को इसके बारे में जानकारी दे दी। जिसके बाद ही इन्होंने पुलिस को पूरी बात बताई है। 

पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस ने महिला की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए आरोपी कुलबीर को नामजद कर लिया है। वहीं, उन लोगों के खिलाफ भी जांच शुरू की गई है, जिन्होंने अश्लील हरकतें बेटी के साथ की हैं।

इन लोगों के खिलाफ यौन शोषण, छेड़छाड़ करने, पोक्सो एक्ट के साथ ही अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पिल्लूखेड़ा के थाना प्रभारी हरिओम की ओर से भी आरोपियों के बारे में पुष्टि की गई है। बताया कि अभी जांच चल रही है। जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।