home page

यौन उत्पीड़न के मामले में Case दर्ज होने के बाद खेल मंत्री का इस्तीफा, संदीप सिंह ने महिला Coach को लेकर कही ये बात

हरियाणा के खेल मंत्री संदीप सिंह की ओर से रिजाइन कर दिया गया है। उनका आरोप है कि उनकी छवि खराब करने की कोशिश हुई है।

 | 
afsd

Newz Funda, Haryana Desk हरियाणा से बड़ी खबर आई है। बता दें कि प्रदेश के खेल मंत्री संदीप सिंह की ओर से रिजाइन कर दिया गया है। उनके खिलाफ जूनियर महिला कोच की ओर से छेड़छाड़ के आरोप लगाए गए थे।

जिसके बाद अब चंडीगढ़ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। उनके ऊपर जूनियर एथलेटिक्स कोच के आरोपों के बाद यौन उत्पीड़न और आपराधिक धमकी का मामला दर्ज किया गया है।

इन आरोपों के बाद उनकी ओर से निष्पक्ष जांच की बात कहते हुए निराधार बताया गया था। लेकिन केस दर्ज होने के बाद रिजाइन कर दिया है।  

संदीप सिंह की ओर से इस्तीफे की घोषणा के बाद कहा गया है कि उनकी छवि को खराब करने की कोशिश की जा रही है। उनके ऊपर जो भी आरोप लगाए गए हैं, वे सच नहीं हैं।

जब तक उनकी जांच रिपोर्ट नहीं आ जाती, वे सीएम को अपने खेल विभाग की जिम्मेदारी सौंप रहे हैं।  इस मामले में जूनियर एथलेटिक्स कोच की ओर से इनेलो के कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस की गई थी।

जिसमें आरोप लगाते हुए सुरक्षा की मांग की गई थी। कहा था कि भाजपा की सरकार संदीप सिंह को बर्खास्त करे और विशेष जांच दल का गठन कर उनको इंसाफ दे। 

जिम में देखने के बाद इंस्टाग्राम पर किया था संपर्क

महिला कोच की ओर से कहा गया था कि संदीप सिंह ने उनको जिम में देख इंस्टाग्राम पर संपर्क किया था। मुझे मैसेज किया था कि मेरा राष्ट्रीय खेल प्रमाणपत्र लंबित है और वे मामले के संबंध में उनसे मिलना चाह रहे हैं।

जिसके बाद मैं उनके आवास और सह कैंप कार्यालय में दस्तावेजों को लेकर मिलने चली गई थीं, जिसके दौरान उनके साथ गलत व्यवहार किया गया।  

मामला सामने आने के बाद हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा की ओर से भी जांच की मांग की गई थी। बता दें कि संदीप सिंह भी पेशेवर हॉकी खिलाड़ी रहे हैं। वे भारतीय टीम के कैप्टन भी रह चुके हैं। फिलहाल वे कुरुक्षेत्र जिले के पिहोवा से बीजेपी की टिकट पर विधायक बने हैं।  

उनके ऊपर 2018 में बायोपिक सूरमा रिलीज हुई थी। जिसमें उनकी भूमिका पंजाबी कलाकार दिलजीत दोसांझ की ओर से निभाई गई थी। वे रियलिटी टीवी शो एमटीवी रोडीज में जज की भूमिका भी निभा चुके हैं।