घर से काम कर रहा था Shraddha का हत्यारोपी आफताब, कंपनी ने Mail भेजकर किया टर्मिनेट
गुरुग्राम से बड़ी खबर सामने आ रही है। श्रद्धा के हत्यारोपी आफताब को टर्मिनेट कर दिया गया है।

Newz Funda, Gurugram श्रद्धा के मर्डर मामले में Gurugram से बड़ी खबर आ रही है।
आपको बता दें कि जिस युवती को मारने के बाद आरोपी ने 35 टुकड़े किए थे, उसे कंपनी की ओर से मेल जारी कर टर्मिनेट करने का फरमान सुनाया गया है।
आपको पता होगा कि मुंबई की रहने वाली श्रद्धा वालकर का मर्डर उसी के प्रेमी ने दिल्ली के महरौली में कर दिया था।
इस मामले में जांच के लिए दिल्ली पुलिस लगातार लगी हुई है।
आफताब को लेकर टीम की ओर से शुक्रवार सुबह डीएलएफ पेज-3 के साइबर पार्क में भी जांच की गई। पुलिस का प्रयास ज्यादा से ज्यादा सबूत जुटाने का है।
बता दें कि टीम की ओर से टावर 14 में स्थित कॉल सेंटर में भी इन्वेस्टिगेशन की गई है।
आरोपी यहीं पर काम करता था। वहीं, पुलिस को आरोपी की दराज के भी कुछ कागज मिले हैं, जिनको ले जाया गया है।
आरोपी ने जिस समय मर्डर किया, वह कंपनी की ओर से वर्क फ्रॉम होम चल रहा था। उसके साथ काम करने वाले दूसरे लोगों से भी पूछताछ की गई है।
हर व्यक्ति के साथ उसके संबंधों का पता लगाया जा रहा है। वह किसके साथ रहता था, किसके साथ टाइम बिताता था, सब कुछ पूछा जा रहा है।
कंपनी को क्राइम का पता लगा मीडिया से
संबंधित कंपनी की ओर से बताया गया है कि उसके अपराध के बारे में मीडिया से ही पता लगा था।
जिसके बाद उसे तुरंत मेल जारी कर कंपनी की ओर से निकाल दिया गया। उसका टर्मिनेशन लेटर ई-मेल कर जानकारी दी गई थी।
दिल्ली पुलिस की टीम जांच के बाद गुरुग्राम से कुछ दस्तावेज लेकर गई है।
आपको बता दें कि युवती का दिल्ली के महरौली में कत्ल किया गया था।
पुलिस को मई में हुई हत्या की जानकारी 9 नवंबर को लगी थी। पिता ने ही बेटी के संबंध में शिकायत दी थी।
श्रद्धा यहां मुंबई से आकर आफताब नाम के युवक के साथ लिवइन में रह रही थी।
दोनों ने छतरपुर पहाड़ी के एरिया में फ्लैट लिया था।
आरोपी रोज रात को फेंक आता था शरीर के टुकड़े
तीन साल से दोनों में अफेयर चल रहा था। आरोपी ने विवाद के बाद उसका मर्डर कर दिया था।
यही नहीं, लाश के 35 टुकड़े कर फ्रिज में रखे और रोज रात को जंगल में एक टुकड़ा फेंक आता था।
आरोपी के बारे में सामने आया है कि कई लड़कियों को उसने डेटिंग ऐप से फांस रखा था। जिनको फ्लैट पर लेकर आता था।
पुलिस की ओर से उसे 5 दिन के रिमांड पर पूछताछ के लिए लिया गया है।
टेक्नीकल टीम की ओर से छतरपुर के उस फ्लैट की कड़ी जांच की गई है, जहां पर हत्याकांड को अंजाम दिया गया।
पुलिस को आरोपी की निशानदेही से कुछ हड्डियां भी जंगल से मिली हैं। जिसके लिए डीएनए जांच की जा रही है।