नहीं मिलेगा इन सरकारी कर्मचारियों को नवंबर महीने का वेतन, जानें क्या है वजह

Newz Funda, Haryana Desk सरकार द्वारा बार -बार आदेश दिए जाने पर कर्मचारियों द्वारा एचआरएमएस पोर्टल पर सरकारी कर्मचारियों का डाटा अपडेट नहीं किया गया। सरकार की बात को गंभीरता से नही लिया गया।
जिस वजह से विभिन्न विभागों में काम करने वाले कर्मचारियों व अधिकारियों का वेतन रोक दिया गया है। वेतन रूक जाने से कर्मचारियों को काफी परेशानी हो रही है। ऐसी जानकारी मिली है कि इन कर्मचारियों में ज्यादातर कर्मचारी शिक्षा विभाग के है।
जिन्होंने इस काम को पूरा नही किया। वेतन रोके जाने से कर्मचारियों को मासिक किस्त चुकाने में काफी मुश्किल हो रही है।
एचआरएमएस क्या है
सभी सरकारी कर्मचारियों को तनख्वाह और अन्य सुविधाओं को ऑनलाइन करने के लिए एचआरएमएस पोर्टल बनाया गया था। जिसमें कर्मचारियों का पूरा विवरण मौजूद होता है।
इस में कर्मचारी की सर्विस बुक व ज्वाइन, तबादला व कर्मचारी की सर्विस से जुड़ी तमाम प्रकार की जानकारियां ऑनलाइन मिलती है। सरकार की ओर से कर्मचारियों को बार- बार डाटा अपलोड करने के लिए नोटिस भी भेजा गया।
जिसे कर्मचारियों द्वारा इसे गंभीरता से नही लिया गया। जिस वजह से सरकार ने सख्ती दिखाते हुए कर्मचारियों का नवंबर महीने के वेतन रोक दिया है। जिस कारण कर्मचारी काफी गुस्से में है।
सब का वेतन रोकना सही नही
हरियाणा अनुसूचित जाति राजकीय अध्यापक संघ के राज्य प्रधान डॉ. दिनेश नीमबढिय़ा ने बोला कि इस तरह सब को दंड मिलना उचित नही है, सिर्फ उन्ही कर्नचारीयों का वेतन रोकना चाहिये जिन्होंने सरकार के आदेश को पूरा नही किया है।
कुछ लोगों की बिना गलती के सजा देना गलत है। संघ ने ऐसी मांग की है कि सभी कर्मचारियों का सोमवार तक वेतन जारी कर दिया जाए ताकि परिवार वालो को कोई मुश्किल न हो। क्योंकि कई कर्मचारियों को लोन की किस्तों को पूरा करना होता है। जिससे बेसिक जरूरतें भी प्रभावित हो रही है।
जल्द होगा समाधान
सहायक कोषाधिकारी बराड़ा के अनुसार एचआरएमएस पर डाटा अपलोड न होने के कारण ही सभी विभागों के कर्मचारियों का वेतन रोका गया है। इसमें ज्यादातर शिक्षा विभाग के कर्मचारी शामिल है।
उनके अनुसार अभी तो साइट बंद पड़ी है। जिस कारण वेतन नहीं पा सकते है। सोमवार तक साइट के चलने की संभावना है। जिस के बाद जल्द ही समस्या का समाधान किया जाएगा।