home page

हरियाणा के इन जिलों में जल्द दौड़ेगी Rapid Metro, अपने शहर का स्टेटस जानने के लिए पढ़ें यह खबर

हरियाणा के लोगों के लिए अच्छी खबर है। जल्द ही रैपिड मेट्रो की यहां शुरुआत होने जा रही है।

 | 
dfas

Newz Funda, New Delhi Delhi और Karnal के बीच Rapid Metro Project को लेकर आपको बड़ी खबर से रूबरू करवा रहे हैं। जिसको पढ़ने के बाद आपके चेहरे पर मुस्कान आ जाएगी।

Haryana में जीटी रोड बेल्ट के लोगों को जल्द ही बड़ी सौगात मिलने वाली है। जिसकी तैयारियों को भी लगभग पूरा किया जा चुका है।

बता दें कि जल्द ही रैपिड मेट्रो यहां के पानीपत, करनाल शहर तक राजधानी नई दिल्ली से पहुंच सकती है। जमीन के स्तर पर पूरा प्रोजेक्ट शुरू भी कर दिया गया है। जिसके बाद बाकी के पेंडिंग कामों को निपटाया जा रहा है। 

सबसे पहले इसको लेकर रूट तय करने का काम किया जा रहा है। इसके बाद यह भी देखा जा रहा है कि कहां पर स्टेशन बनाए जा सकते हैं। बताया जा रहा है कि करनाल में रैपिड मेट्रों के लिए 3 और पूरे रूट पर 17 स्टेशन बनाए जाने की योजना पर काम चल रहा है। 

इस प्रोजेक्ट को दिल्ली-पानीपत रैपिड रेल ट्रांजिट सिस्टम कहा जा रहा है। इस आरआरटीएस को सरकार से भी कुछ ही माह पहले परमिशन मिली है। बाद में प्रोजेक्ट का विस्तार करनाल तक किया गया है। पहले यह प्रोजेक्ट सिर्फ पानीपत तक ही था।  

करनाल में जो तीन स्टेशन बनाए जाने की बात चल रही है, उसमें सबसे पहला नाम घरौंडा का आ रहा है। इसके बाद एक अन्य स्टेशन ऊंचा समाना में बनेगा। तीसरे स्टेशन के तौर पर बलड़ी बाईपास का नाम सुझाया गया है। खास बात है कि तीनों नेशनल हाईवे पर हैं। 

योजना है कि हर 10 मिनट में यहां लोगों को ट्रेन मिलेगी। वहीं, एक बार में 250 लोग यात्रा कर सकेंगे। लोगों को इस प्रोजेक्ट के शुरू होने से खूब लाभ मिलेगा।

सोनीपत, पानीपत और करनाल के लिए सेवा बेहतर रहेगी। प्रोजेक्ट के ऊपर कुल 21627 करोड़ रुपए का खर्चा आएगा।  

प्रोजेक्ट के बारे में खास बातें

कॉरिडोर की लंबाई 103.02 किलोमीटर रखी जाएगी। 17 स्टेशन बनेंगे, जिसमें से 11 हरियाणा और 6 दिल्ली में बनाए जाएंगे।  

इसका निर्माण कार्य दो चरणों में होगा। पहले चरण में सराय कालेखां से मुरथल (सोनीपत) तक निर्माण होगा, जिसकी लंबाई 58.28 किमी है। दूसरे चरण में मुरथल से पानीपत तक 44.74 किमी लंबा कॉरिडोर बनाया जाना है। 

सराय कालेखां से ट्रेन आएगी, दिल्ली के कश्मीरी गेट तक अंडर ग्राउंड कॉरिडोर बनाया जाना है।

वहीं, बुरानी स्टेशन, मुकरबा चौक, कुंडली, केएमपी रोड के पास राजीव गांधी एजुकेशन सिटी के सामने हाईवे के साथ पूर्व की तरफ स्टेशन का निर्माण किया जाना प्रस्तावित है। हसनपुर के पास डिपो का निर्माण किया जाना है।

ये स्टेशन बनेंगे

सराय काले खां
इंद्रप्रस्थ
कश्मीरी गेट
बुराड़ी चौराहा
मुकरबा चौक
अलीपुर
कुंडली
केएमपी एक्सप्रेसवे इंटरचेंज
राजीव गांधी शिक्षा नगर
मुरथल
बरही
गन्नौर
समालखा
पानीपत दक्षिण
पानीपत उत्तर
पानीपत डिपो
आईओसीएल पानीपत
घरौंडा
मधुबन
करनाल