Rahul Gandhi की Haryana में Bharat Jodo Yatra जारी, जानिए तीसरे दिन का हाल
हरियाणा में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा जारी है। आज तीसरे दिन कई कार्यक्रम इसके तहत हुए हैं।

Newz Funda, Haryana Desk Rahul Gandhi की Haryana में Bharat Jodo Yatra को आज तीसरा दिन हैं। यात्रा फिलहाल गुरुग्राम से सोहना में अपने पड़ाव पर चल रही है। आपको ज्ञात होगा कि यात्रा की शुरुआत नूंह से हुई थी।
जहां भारी जोश के साथ लोगों की ओर से इसका स्वागत किया गया। आपको बता दें कि कांग्रेस के बड़े नेताओं की ओर से दबे सुर में माना जा रहा है कि यात्रा का उद्देश्य पार्टी की गुटबाजी को दूर करना भी है।
आपको आगे खबर में यात्रा से जुड़े पहलू के बारे में विस्तार से बता रहे हैं। शुक्रवार सुबह की बात की जाए तो राहुल गांधी मोबाइल की रोशनी में चलते दिखाई दिए हैं। पैदल यात्रियों में काफी जोश यात्रा को लेकर देखा जा रहा है।
आपको बता दें कि लोगों का भी खूब जोश यात्रा को मिल रहा है। काफी संख्या में भीड़ उमड़ रही है। केंद्रीय मंत्री की ओर से भी राहुल गांधी को एक लेटर लिखा गया था। जिसमें कोविड गाइडलाइन का पालन करने और अगर जरूरी हो तो यात्रा को रोक देने की भी अपील की गई थी।
टी स्टाल पर राहुल ने पी चाय
घने कोहरे के बाद भी यात्रा को लेकर काफी लोग उमड़ रहे हैं। आपको बता दें कि फिलहाल राहुल गांधी गुरुग्राम और फरीदाबाद जिले में लोगों के साथ अपनी यात्रा को पूरा कर रहे हैं।
अभी पता लगा है कि नाइट स्टे के लिए आज फरीदाबाद का चयन किया गया है। जहां पर विश्राम किया जाएगा। अभी यात्रा में सामने आया है कि फरीदाबाद में एक टी स्टाल पर भी राहुल गांधी ने रुककर लोगों से बात की और चाय का लुत्फ लिया है। यहां बताने योग्य है कि करीब 20 मिनट तक राहुल गांधी यहां पर रुके हैं।
चाय के साथ उन्होंने सैंडविच का लुत्फ भी लिया है। लोगों से भी फसलों और दूसरी बातों को उन्होंने जाना है। आपको बता दें कि इस यात्रा को लोगों का काफी समर्थन मिल रहा है।
आपको बता दें कि अभी कोरोना फिर से सिर उठाने लगा है। लेकिन राहुल की ओर से कहा गया है कि यात्रा फिलहाल जारी रहेगी। उन्होंने केंद्र की चिट्ठी के बारे में बताया है। कहा कि सरकार का हथकंडा भर है, जो यात्रा को रोकने के लिए है। उनसे केवल मास्क लगाने की अपील की गई है।