home page

यात्रीगण कृपया ध्यान दें...इस Passenger Train की सेवाएं 22 दिसंबर तक रद रहेंगी, तब तक ये है विकल्प

इंटरलॉकिंग कार्य के चलते रेलवे मंडल की ओर से एक यात्री ट्रेन को रद करने का फैसला लिया गया है।

 | 
fasd

Newz Funda, Sirsa रेलवे की ओर से कई जगहों पर इंटरलॉकिंग का काम किया जा रहा है। जिसके चलते कई ट्रेनों को रद किया गया है।

आपको बता दें कि इसी कड़ी में सिरसा से दिल्ली के बीच चलने वाली हरियाणा एक्सप्रेस Haryana Express को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है।

इसे आगामी 22 दिसंबर तक आंशिक रूप से रद कर दिया गया है। जिससे सिरसा से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को परेशानी होगी।

बीकानेर रेलवे मंडल ने यह फैसला पटेलनगर (नई दिल्ली ) स्थित रेल पटरियों के इंटरलाकिंग कार्य को देखते हुए लिया है। आगे जानते हैं पूरी खबर।

हरियाणा एक्सप्रेस Haryana Express सिरसा से अल सुबह 2.55 बजे दिल्ली के लिए रवाना होती थी। जोकि रात साढ़े 12 बजे वापस सिरसा पहुंचती थी।

रविवार छह दिसंबर से इस ट्रेन Haryana Express की सेवाएं बाधित रहेगी।

इस ट्रेन के बंद होने का सबसे अधिक असर सिरसा व आसपास के क्षेत्रों के आमजन व व्यापारियों पर पड़ेगा जो इस ट्रेन के माध्यम से सुबह जल्दी पहुंच जाते थे और शाम तक वापस सिरसा आ जाते थे। 

Haryana Express में सिरसा से रोजाना करीब 250 से 300 यात्री दिल्ली आते जाते थे। ट्रेन बंद होने के चलते सर्दी के मौसम में उन्हें बस से यात्रा करनी पड़ेगी जोकि करीब दोगुने किराए की है, इसका सीधा असर उनकी जेब पर पड़ेगा। 

यहां से होकर गुजरती है Haryana Express 

अलसुबह 2 बजकर 55 मिनट पर सिरसा रेलवे स्टेशन से नई दिल्ली के लिए रवाना होने वाली Haryana Express सिरसा से भट्टू, आदमपुर, हिसार, हांसी, भिवानी, चरखी दादरी, कोसली, रेवाड़ी, गुरुग्राम होते हुए नईदिल्ली पहुंचती थी।

जहां से चलकर इन्हीं स्टेशनों से होती हुईरात्रि साढ़े 12 बजे सिरसा रेलवे स्टेशन पर पहुंचती थी। इन सभी स्टेशनों से रोजाना करीब 1200 से अधिक यात्री यात्रा करते थे, जिन्हें अब यात्रा के लिए दूसरे साधन से आना जाना पड़ेगा। 

यातायात निरीक्षक अजय ने बताया कि पटेल नगर स्थित इंटरलाकिंग कार्य के चलते Haryana Express की सेवाएं आंशिक रूप से रद की गई है।

रेलवे मंडल ने Haryana Express की सेवाओं को छह से 22 दिसंबर के बीच रोकने का फैसला लिया है। 17 दिनों तक Haryana Express आंशिक रूप से रद रहेगी।