home page

दुबई- सिंगापुर की तर्ज पर हरियाणा में KMP किनारे बसाए जाएंगे 5 शहर, जानिए क्या होगी सुविधाएं

हरियाणा सरकार जल्द ही केएमपी के किनारे दुबई व सिंगापुर जैसे शहर बसाने के लिए प्लान बना रही है।

 | 
kmp haryana

Newz Funda, Haryana Desk हरियाणा सरकार जल्द ही KMP के किनारे दुबई व सिंगापुर जैसे शहर बसाने के लिए प्लान बना रही है। नए शहर को 18 लाख लोगों की आबांदी के हिसाब से बसाया जाएगा।

मनोहर सरकार इसके लिए गुड़गांव से लगते कुंडली मानेसर पलवल के किनारे नए शहर के लिए अधिकारियों ने 50 हजार हेक्टेयर जमीन की तलाश शुरु कर दी है। इस शहर में आमजन के लिए सारी सुविधाएं मुहैया करवाई जाएगी। नए  शहर में इंडस्ट्रियल, प्रोफेशनल, कमर्शियल और आवासीय क्षेत्र जैसे सारी सुविधांए दी जाएंगी।

उपमुख्यमंत्री ने बताया कैसा होगा शहर

हरियाणा के उपमुख्यमंत्री के साथ कुछ समय पहले ब्रिटेश के डिप्टी हाई कमिश्नर  की मुलाकात हुई जहा नए शहर को सिगांपुर, दुबई जैसे शहरो की तरज पर बनाया जाएगा। इसके लिए हरियाणा के उपमुख्यमंत्री  ने अधिकारियों के साथ प्लान पर चर्चा भी कर चुके है।

ये सुविधाएं देगा नया शहर

- शहर को पूरी तरह से इको फ्रेंडली ग्रीन रखा जाएगा।

- शहर के हर सेक्टर में शॉपिंग मॉल खोले जाएंगे।

- अंडरपास और एलिवेटेड रोड होंगे

- दुनिया के शानदार विश्वविद्यालय होंगे

- पैदल ट्रैक व साइकिल ट्रैक का भी बनाया जाएगा।

- वही ई व्हीकल और सौर ऊर्जा को प्राथमिकता दी जाएगी।