home page

अब सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियां व पदोन्नति होगी आनलाइन, कर्मचारियों की बनेगी ई-सर्विस बुक

हरियाणा सरकार के फैसले केअनुसार 2 लाख 32 हजार कर्मचारियों की सर्विस बुक वेरीफाई हो चुकी है इस बात की जानकारी राज्य के मुख्य सचिव संजीव कौशल ने दी।
 | 
govt office

Newz Funda, Haryana हरियाणा सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है जिस के अनुसार सरकारी कर्मचारियों के लिए आनलाईन ई-सर्विस बुक की सुविधा शुरू की गई है साथ ही सरकारी कर्मचारियों को अब छुट्टियां लेने और पदोत्रति के लिए किसी प्रकार की समस्या का सामना नही करना पड़ेगा क्योंकि अब सब कुछ आनलाईन हो चुका है।


जानकारी के अनुसार 2 लाख 65 हजार सरकारी कर्मचारियों में से 2 लाख 32 हजार कर्मचारियों की मानव संसाधन प्रबंधन प्रणाली (HRMS) पोर्टल पर वेरीफाई हो चुकी है। बाकी बचे हुए 33 हजार कर्मचारियों को मुख्य सचिव संजीव कौशल के द्वारा 30 नवंबर तक अपनी सर्विस बुक को वेरीफाई कराने का आदेश दे दिए गए है।


इसके अलावा मुख्य सचिव संजीव कौशल ने मानव संसाधन विभाग के अधिकारियों के साथ (HRMS) एचआरएमएस पोर्टल की एक मीटिंग बुलाई जिसे सम्बोंधन करते हुए उन्होनें कहा कि सरकारी कर्मचारियों की पदोत्रति और छुट्टियों को भी आनलाइन किया जायेगा जैसे कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर जी की योजना के अनुसार सरकारी विभागों की बाकी सुविधाएं आनलाइन की गई है।


मुख्य सचिव ने कहा कि जिन कर्मचारियों की सर्विस बुक को 30 नवंबर के तक वेरीफाई नहीं किया गया है उन कर्मचारियों को वेतन प्राप्ति सम्बन्धित समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। उन्होनें कहा कि आनलाइन होने से किसी प्रकार की धांधली ओर भ्रष्टाचार की सम्भावना नही रहेगी।

ई-सर्विस बुक के फायदे
एचआरएमएस ई-सर्विस बुक में कर्मचारी के मूल विवरण, भर्ती, नियुक्ति, पदोन्नति, एसीपी,अवकाश, ऋण  सेवा विस्तार और कौशल के आधार पर सही निर्णय लेने के साथ-साथ कर्मचारियों के स्थानांतरण पर भी पूरा ध्यान रखता है।

ई-सर्विस बुक के माध्यम से न सिर्फ सरकार को लाभ होगा बल्कि सरकारी कर्मचारियों को भी सेवानिवृति के बाद अपने सर्विस रिकार्ड के बारे में जानकारी प्राप्त करने में सहायता मिलेगी।साथ ही सभी विभागों के अध्यक्षों को सभी नियमों की अच्छे से पालना करने के आदेश दिए है।