home page

शादी के दिन भरा नामांकन और नई नवेली दुल्हन बन गई Sarpanch, हरियाणा के इस गांव ने कायम की मिसाल

हरियाणा के पंचायत चुनाव के कई रंग देखने को मिले हैं। बेटियों के हाथों में गांवों की कमान दी गई है।

 | 
sfad

Newz Funda, Fatehabad Desk हरियाणा में पंचायत चुनाव संपन्न हो चुके हैं। कई जगह देखने में आया है कि बेहद कम उम्र में ही लोगों ने बेटियों पर भरोसा कर गांव की कमान दी है। कई जगहों पर लोगों ने बहूओं पर भी भरोसा जताया है।

सरकार की ओर से भी प्रयास किए गए थे कि आधी आबादी को पूरी जिम्मेदारी निभाने का मौका मिला है। ऐसी ही मिसाल पेश की है गांव टिब्बी ने।

जहां नई नवेली दुल्हन को यह जिम्मेदारी दी गई है। जी हां, ये महिला हैं पूजा सहारन, जिनके हाथों की मेहंदी भी नहीं सूखी थी कि गांव वालों ने बड़ी जिम्मेदारी देते हुए सरपंच बना दिया।

गांव में दिख रहा उत्साह का माहौल

New Bride के Sarpanch बनने के बाद गांव में भी उत्साह की लहर देखी जा रही है। जिनको ग्रामीणों खासकर युवाओं का खूब साथ मिला। जी हां, फतेहाबाद जिले के गांव टिब्बी की आज लोग मिसाल भी खूब दे रहे हैं।

नई नवेली दुल्हन पूजा सहारन ने आते ही गांव के साथ अपनी जिम्मेदारी को भी बखूबी निभाना शुरू कर दिया।

उनकी शादी 11 नवंबर को गांव टिब्बी में जगदीश सहारन के बेटे सुनील सहारन के साथ हुई थी। जो 25 नवंबर को आए चुनाव परिणाम के बाद गांव की सरपंच डिक्लेयर की गई हैं। 

सात महिलाओं से लिया लोहा

जिस दिन पूजा की शादी हुई, नामांकन करने की डेट भी वही थी। इसके बाद नामांकन भरा और गांव की मंजू को कड़ी टक्कर दी।

यही नहीं, इस चुनाव मैदान में उनके अलावा सात और भी महिलाएं थीं। लेकिन इसके बाद भी पूजा ने कड़ी टक्कर देते हुए सबको परास्त कर दिया।  

पूजा सहारन ने सभी प्रतिद्वंद्वियों को हराकर 31 वोटों से जीत दर्ज की। अब कह रही हैं कि लोगों ने उनके ऊपर जो भरोसा किया है, उसे अच्छी तरह निभाएंगी।

बिना भेदभाव के सभी वर्गों का विकास करवाना ही उनकी प्राथमिकता है। लोगों के भरोसे को वे कायम रखेंगी। किसी के साथ भी भेदभाव नहीं होने दिया जाएगा। लोगों के सभी कामों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करवाया जाएगा।