home page

Haryana में जारी हुई Ration Card वाले लोगों की नई लिस्ट, फटाफट यहां पर क्लिक करके चेक करें नाम

Haryana में Ration Card धारकों की नई लिस्ट जारी कर दी गई है। आप भी यहां पर नाम चेक कर सकते हैं।

 | 
fsda

Newz Funda, Haryana Desk हरियाणा से बड़ी खबर आ रही है। अगर आप यहां के स्थायी निवासी हैं, तो आपको यह खबर जरूर पढ़नी चाहिए। आपके लिए सरकार की ओर से खास प्लान किया गया है।

आपको बता दें कि सरकार की ओर से यहां पर समय-समय पर जरूरी योजनाओं को लागू किया जाता है। लोगों को भी इन योजनाओं से सरकार की ओर से अवगत करवाया जाता है। अब आपको जो खबर बता रहे हैं, वह राशन कार्ड योजना से जुड़ी है।

आपको पता ही होगा कि राशन कार्ड के जरिए सरकार की ओर से लोगों को फ्री अनाज आदि सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाती हैं। अब सरकार की ओर से इस पर केरोसीन, गेहूं, चावल और चीनी भी वितरित की जा रही है। जिसके लिए पैरामीट्र्स तैयार किए गए हैं। सरकारी दुकानों पर ही इसका वितरण किया जाता है।

इसके लिए राशन कार्ड धारकों को आर्थिक स्थिति के आधार पर वर्गों में बांटा गया है। लेकिन सरकार की ओर से समय-समय पर योजनाओं में बदलाव भी किया जाता रहता है। अब नई कार्ड लिस्ट जारी की गई है। एक क्लिक करके आप भी इसमें अपने नाम को चेक कर सकते हैं। आपको आगे खबर में बता रहे हैं कि कैसे पूरी प्रोसेसिंग को पूरा करना है। आइए जानते हैं...

राशन कार्ड का यूज केवल राशन आदि को लेने के लिए ही नहीं होता है। यह कई योजनाओं और कामों में भी दस्तावेजों के रूप में काम करता है। इसे हरियाणा की ही बात करें तो तीन भागों में बांटा गया है। इनमें एक है एपीएल राशन कार्ड। दूसरा है BPL राशन कार्ड। तीसरा नंबर आता है अंत्योदय राशन कार्ड का। आपको आगे प्रक्रिया के बारे में बता रहे हैं।  

ऐसे करें अपना नाम चेक 

सबसे पहले आपको खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की वेबसाइट पर जाना होगा। जिसके बाद आपके सामने होम पेज ओपन होगा। फिर आपको MIS & REPORTS के विकल्प पर क्लिक कर आगे जाना होगा।

इसके बाद आपको ड्रॉप डाउन मेन्यू में REPORTS पर क्लिक करना होगा। जिसके बाद अगला पेज ओपन होगा। इसके बाद ऑप्शन आएगा Ration Card का। जिस पर क्लिक करने के बाद हरियाणा के DFSO NAME की लिस्ट खुल जाएगी।

इसमें अपनी जगह का नाम सर्च करें। फिर सेलेक्ट के बाद नई लिस्ट दिखेगी। जो AFSO की होगी। इसमें भी अपनी जगह का नाम देख सेलेक्ट करें। फिर आपको EPS ID और EPS OWNER की लिस्ट सामने आएगी। जिसमें अपने डीलर के नाम की EPS आईडी को सेलेक्ट करना होगा। इसके बाद आपको अपना नाम दिख जाएगा।