Haryana Education Department की नई पहल, अब मंदिरों में सुबह साढ़े 4 बजे बच्चों से की जाएगी ये अपील
Haryana Education Department ने बच्चों को सुबह पढ़ाई के लिए उठाने का खाका तैयार कर लिया है।

Newz Funda, Haryana Desk Haryana में Education Department की ओर से नई पहल शुरू की गई है। जिसके तहत बच्चों को ठंड में पढ़ाई के प्रति जागरूक करने के लिए नया फॉर्मूला तैयार किया गया है।
अब मंदिरों से सुबह साढ़े 4 बजे अपील करके बच्चों को उठाया जाएगा। आपको बता दें कि ठंड में नींद के कारण बच्चों को जगाना एक बड़ा टास्क माना जाता है। पढ़ाई के लिए विशेषज्ञों की ओर से भी सुबह का समय काफी सही बताया गया है।
माना जाता है कि इस टाइम में बच्चों को ज्यादा याद होता है। अब सुबह मंदिरों से ही बच्चों के नींद से जागने और पढ़ाई करने को लेकर अपील की जाएगी।
विभाग की ओर से इस बाबत सभी तैयारियों को भी पूरा कर लिया गया है। इसके बाद अनाउंसमेंट होगी, फिर माता-पिता बच्चों को पढ़ने के लिए उठाएंगे। आपको विस्तार से इस खबर में पूरी प्लानिंग के बारे में जानकारी दे रहे हैं।
बच्चों को रेडी होने में मिलेगा इतना टाइम
बता दें कि बच्चों को पढ़ाई के लिए जागरूक करने को नया प्लान हरियाणा में शिक्षा विभाग (Education Department) की ओर से बनाया गया है। यह तरीका भी काफी अचूक होगा।
जिसके तहत पास में स्थित आपके किसी धार्मिक संस्थान से ही विद्यार्थियों से सुबह के समय आह्वान किया जाएगा कि वे उठ जाएं और पढ़ना शुरू कर दें। जिसके तहत सुबह साढ़े 4 बजे का नियम बनाया गया है। तैयार होने के लिए 45 मिनट का समय दिया गया है। यानी कि बच्चे सवा 5 बजे तक पढ़ना शुरू कर देंगे।
यह सब इसलिए किया जा रहा है कि बच्चे पढ़ाई को लेकर न चूकें। इसके लिए टीचर्स को भी जिम्मेदारी दी गई है। उनको वाट्सएप ग्रुप से जोड़ा जाएगा, जिसमें बच्चे भी होंगे। पता लग जाएगा कि कितने बच्चे पढ़ रहे हैं। विभाग की ओर से बच्चों को पढ़ाई के प्रति अवेयर करने के लिए ही ऐसा किया जा रहा है।
रोज इतने घंटे करनी होगी पढ़ाई
ढाई से तीन घंटे रोजाना की यह प्लानिंग है। वहीं, बोर्ड की 10 और 12 कक्षाओं के बच्चों को भी सर्दियों में छुट्टी नहीं दी जाएगी। इस बारे में लेटर भी जारी कर दिया जाएगा। इसके तहत ही सुबह मंदिरों से अनाउंसमेंट होगी।
जिसके बाद बच्चे पढ़ाई शुरू कर देंगे। वहीं, बच्चों की हाजिरी को बढ़ाने की कवायद भी शुरू की गई है। जिसके तहत टीचर्स और अभिभावकों में मीटिंगें करवाई जाएंगी। सरकार का ध्यान इस बार अंग्रेजी, गणित व विज्ञान सब्जेक्ट को लेकर ज्यादा है।
बच्चों को कक्षाओं में इसके लिए 3 ग्रुपों में बांटा जाएगा। जो मेरिट में होंगे, वे फर्स्ट ग्रुप में, दूसरे में 50 और तीसरे में 33 प्रतिशत नंबर वालों को मौका दिया जाएगा।