Haryana में महिला से पड़ोसी तीन साल से कर रहा था दुष्कर्म, एक दिन रावण देखने के बहाने आया और...
खबर हरियाणा के Yamunanagar जिले से है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।

Newz Funda, Haryana Desk हरियाणा के यमुनानगर जिले में एक महिला से ज्यादती का मामला सामने आया है। पता लगा है कि एक पड़ोसी महिला को अपनी हवस का शिकार बना रहा था। यह सिलसिला लगातार तीन साल से चल रहा था।
जब भी महिला उसको मना करती थी, तो आरोपी उससे मारपीट करता था। अब जब हद तब हो गई, जब आरोपी मना करने के बाद महिला पर हमले के इरादे से घर में ही तलवार लेकर पहुंच गया। आपको पूरे मामले के बारे में बता रहे हैं।
महिला का आरोप है कि आरोपी उससे लगातार तीन साल से दुष्कर्म कर रहा है। यही नहीं, आरोपी के पास उसका अश्लील वीडियो और फोटो भी हैं। जिनके सहारे वह उसे लगातार ब्लैकमेल भी कर रहा है।
वह मना करते ही उसको धमकी देता है कि इस सब चीजों को वायरल कर देगा। हद तो तब हो गई जब आरोपी उसके घर में तलवार लेकर ही आ गया। जिसके बाद घरवालों ने उसको जब रोकने की कोशिश की तो आरोपी ने उनसे मारपीट की।
जोरदार हंगामे के बाद वहां भीड़ भी इकट्ठा हो गई। महिला ने अपने साथ हुई ज्यादती की शिकायत पुलिस को भी दी है। जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
महिला ने पुलिस को जानकारी दी है कि वह शहर की ही एक कॉलोनी में रह रही थी। जिसके बाद आरोपी संदीप मल्ली नाम के शख्स से उसकी पहचान हो गई।
आरोपी उसके घर के पीछे ही रहता है। यहां चार साल पहले 2018 की बात है, जब महिला के घर के आगे खाली पड़े प्लॉट में रावण का पुतला बनाया जा रहा था। इस दौरान आरोपी उसको देखने के बहाने दोस्ती कर बैठा।
होटल में ले जाकर कर दिया कांड
इसके बाद दोनों ने फोन नंबर शेयर कर लिए। आरोपी ने धमकी दी थी कि यदि दोस्ती नहीं करोगी तो वह सुसाइड कर लेगा। जिसके बाद 2019 में वह उसे एक होटल में लेकर गया था।
यहां उसे कोल्ड ड्रिंक में नशा दे दिया और फिर कमरे में ले जाकर पहले दुष्कर्म किया और फिर अश्लील वीडियो और फोटो लेकर लगातार ब्लैकमेल करने लगा। इसके बाद से ही आरोपी उसे लगातार ब्लैकमेल कर हवस का शिकार बना रहा है।
डर के कारण वह अभी तक चुप थी। लेकिन जैसे ही 12 दिसंबर को आरोपी से बात करनी बंद की, वह तैश में आ गया। फिर उसके घर पर ही आ धमका।
आरोपी ने हथियार लेकर घरवालों से मारपीट की। जिसके बाद ही परिवारवालों को उसने पूरी जानकारी दी। फिर पुलिस को शिकायत दी गई है।