home page

हरियाणा में मंत्रियों के विभागों का दोबारा हुआ बंटवारा, देखे: किस मंत्री से छिन लिए गए है विभाग

पूर्व खेल मंत्री संदीप सिंह पर छेड़छाड़ के आरोप लगने के बाद उनसे विभाग तो वापिस लिया गया ही है, साथ ही इन दो मंत्रियों से भी विभागों की जिम्मेवारी वापिस ले लिया...
 | 
HARYANA MANISTRY

Newz Funda, Haryana Desk हरियाणा के मंत्रियों के बीच एक बार फिर से विभागों को आवंटन किया गया है। ऐसे में नई सूची के अनुसार विभागों में काफी फेर बदल देखने को मिल रहा है।

हरियाणा सरकार की ओर से मंगलवार को सूची जारी कर इसी सूचना सर्वजनिक की गई है। सूची में एक विशेष अपडेट देखने को मिली है, जिसमें आरोपों में घिरे पूर्व खेल मंत्री संदीप सिंह को खेल विभाग से हटाकर अब केवल छपाई और स्टेशनी विभाग ही सौपा गया है।

इसी के साथ मंत्रि अनिल विज के पास गृह और स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी रहेगी। लेकिन अब उनके पास छह की जगह 4 विभाग ही रहेगें। खेल विभाग को सीएम मनोहर लाल ने अपने अधीन ले लिया है, इसी के साथ अब उनके पास सर्वाधिक 14 विभाग होंगे। मंत्रीमंडल में अब सबसे अधिक विभाग अब मुख्यमंत्री मनोहरलाल के पास है। 

शिक्षा मंत्री कंवरपाल के साथ 4 अन्य विभाग है और विभाग ऐसे जो उन्हे अन्य मंत्रीमंडल में सबसे अधिक पावरफुल बनाते है।

इसी के साथ सहयोगी जेजेपी के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के पास 7 विभागों की जिम्मेदारी होगी। इससे पहले उपमुख्यमंत्री के पास 9 विभागों की जिम्मेवारी थी। जिससे अब बदल दिया गया है। 

देखिए पूरी लिस्ट:

LIST

LIST 2