home page

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 19 नवंबर को करेंगी हरियाणा में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का शुभारंभ

19 नवंबर से 6 दिसंबर तक ब्रह्म सरोवर पर आजादी के अमृत महोत्सव में शिल्प एवं सरस मेले का आयोजन किया जाएगा।
 | 
GEETA

Newz Funda, Haryana Desk हरियाणा में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के सातवें संस्करण की तैयारियां जोरो-शोरो से शुरू हो चुकी है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने  महोत्सव के आयोजन संबंधी जानकारी देते हुए बताया कि इस महोत्सव का शुभारंभ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के द्वारा किया जाएगा।

4 दिसंबर को इस महोत्सव में 18 हजार छात्रों के द्वारा श्रीमद् भागवत गीता का पाठ किया जाएगा और साथ ही 75 हजार विद्यार्थी और लाखों श्रद्धालु महोत्सव में ऑनलाइन जुड़ेंगे।

CM मनोहर लाल खट्टर ने बताया कि वर्ष 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ही इस गीता महोत्सव को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मनाने की प्रेरणा दी थी। उसके बाद ही 2016 से यह उत्सव अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मनाना शुरू किया गया। फिर 2019 में मॉरीशस व लंदन और इस साल सितंबर में कनाडा में भी गीता महोत्सव मनाया गया।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बताया कि ब्रह्म सरोवर पर 19 नवंबर से 6 दिसंबर तक मनाए जाने वाले इस आजादी के अमृत महोत्सव के कार्यक्रम का आयोजन केडीबी और हरियाणा सरकार के देखरेख में किया जाएगा। साथ ही इस महोत्सव में संत मुरारी बापू  द्वारा श्री राम कथा का आयोजन भी किया जाएगा।

29 नवंबर को चंडीगढ़ पहुंचेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

सीएम ने कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू महोत्सव का विधिवत शुभारंभ करने के लिए 29 नवंबर को चंडीगढ़ पहुंचेंगी। इससे पहले भी वह चंडीगढ़ आ चुकी हैं पर हरियाणा में वह पहली बार दौरा करेंगी।

सीएम मनोहर ने बताया कि इस महोत्सव में कंट्री पार्टनर के रूप में नेपाल और पार्टनर स्टेट के रूप में मध्य प्रदेश भी शामिल होगा। 19 नवंबर से 6 दिसंबर तक भजन संध्या में भव्य संगीत आरती भी की जाएगी और ऑनलाइन गीता प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता भी की जाएगी।

25 से अधिक देश होंगे शामिल

मुख्यमंत्री ने बताया कि 25 से अधिक देशों के लोग सोशल मीडिया के जरिए इस कार्यक्रम से जुड़ेगे। अब तक 4 लाख से अधिक लोग सरकार की वेबसाइट पर पंजीकरण करा चुके हैं।इसके अलावा अजरबैजान, इथोपिया, वियतनाम आदि देशों के राजदूत भी इस उत्सव में शामिल होगें।

हरियाणा के सीएम ने बताया कि 48 कोस कुरुक्षेत्र भूमि के 75 तीर्थों पर आयोजन किया जाएगा। इस सम्मेलन का आयोजन 4 दिसंबर को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में होगा। पुरुषोत्तमपुरा बाग में 3 दिसंबर को संत सम्मेलन होगा। जिला स्तर पर गीता जयंती 2, 3 और 4 दिसंबर को मनाई जाएगी।