home page

Tohana में भाई के साथ सब्जी लेने गए युवक को मारी गोली; इस वजह से Bike Riders ने दिया वारदात को अंजाम

फतेहाबाद के टोहाना से क्राइम की बड़ी खबर सामने आ रही है। युवक पर फायरिंग की गई है।

 | 
pol

Newz Funda, Fatehabad हरियाणा के फतेहाबाद जिले में बड़ी वारदात सामने आई है। यहां के टोहाना में मंगलवार देर सायं गोलीबारी हुई है।

जहां पर एक युवक को गोली मार दी गई। जिसके बाद पुलिस की ओर से जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि जैसे ही हमला हुआ, लोगों की भगदड़ मच गई।

इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। वारदात की सूचना के बाद ही पुलिस ने मौके का मुआयना किया। यह घटना सीसीटीवी में भी कैद हो गई है।

हालांकि इसमें जिन लोगों ने फायर किया है, वे नजर नहीं आ रहे हैं। लेकिन जिस आदमी को गोली लगी है, वह नजर आता है और गोली लगते ही नीचे गिर जाता है।

वारदात के बाद लोगों में अफरातफरी का माहौल दिखने लगता है। गोली चलाने की बात बाइक सवार युवकों की ओर से सामने आई है। वहीं, घायल युवक की हालत गंभीर है और उसका इलाज अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।

मामले के संबंध में टोहाना के किला मोहल्ला निवासी विनोद ने शिकायत दी है। जिसमें बताया गया है कि वह अपने भाई सागर के साथ सब्जी खरीदने के लिए गया था।

उनके साथ मोहल्ले का ही एक अन्य युवक रजत था। जो उनके साथ वाल्मीकि चौक नया बाजार मोड़ पर खरीदारी कर रहे थे।

तभी बाइक सवार दमकोरा रोड निवासी सुनील व कन्हडी निवासी शुभम ने उन पर फायर कर दिया। जिसमें उनके भाई को गोली लगी। तीन बाइकों पर युवक सवार होकर आए थे।

पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

उसके भाई को पीठ पर गोली लगी है। गोली लगते ही लोग इधर-उधर भागने लगे और भाई वहीं मौके पर ही गिर गया। भागने की कोशिश की थी, लेकिन भाग नहीं सका।

सागर को खून से लथपथ हालत में वे लोग हॉस्पिटल लेकर गए थे। यहां से डॉक्टरों ने गंभीर हालत के चलते अग्रोहा रेफर कर दिया था।

बता दें कि घटना सीसीटीवी फुटेज में भी कैद हो गई है। जिसमें बाइक सागर के पीछे से जाती दिख रही है और वह फोन पर बात कर रहा है।

तभी उसे गोली लगती है और वह नीचे गिर जाता है।  

कुछ लोगों ने मौके की बात बताई है। कहा है कि कुछ युवक 8:30 बजे के आसपास गालियां देते हुए गए थे। पुलिस ने मामला दर्ज करके आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।