home page

Haryana में 13 साल की बच्ची को 50 साल के अधेड़ ने दुष्कर्म कर बनाया गर्भवती, जानिए पूरा Case

बच्ची से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। जिसमें एक अधेड़ के खिलाफ शिकायत दी गई है।

 | 
sfda

Newz Funda, Jhajjar Haryana के बहादुरगढ़ से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली वारदात सामने आई है।

यहां पर एक 13 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म किया गया।

जिसका खुलासा बच्ची के गर्भवती होने के बाद हुआ।

जब बच्ची पेट में दर्द होने की शिकायत करने लगी और उसे इलाज के लिए डॉक्टर के पास ले जाया गया।

तब जांच में पता चला कि वह बच्ची गर्भवती है। यह सुनकर परिजनों के पैरों तले से जमीन खिसक गई।

बच्ची से जब पूछा गया तो उसने पड़ोस के ही एक 50 वर्षीय व्यक्ति द्वारा उसके साथ गलत काम करने की बात अपने परिजनों को बताई।

जिसके बाद पुलिस को शिकायत दी गई। मामला पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

लोगों में आरोपी के खिलाफ रोष है। उन्होंने कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

सफाई करने जाती थी आरोपी के घर

जानकारी के अनुसार 13 साल की मासूम बच्ची अपनी मां के साथ आरोपी के घर अकसर साफ-सफाई करने जाती थी।

एक दिन वह अकेली ही आरोपी के घर काम के लिए चली गई।

उसी दिन आरोपी व्यक्ति ने उसे अपनी हवस का शिकार बनाया।

फिलहाल परिजनों की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

मासूम का अब क्या होगा

महिला थाना प्रभारी राजेश कुमारी ने मामले की पुष्टि की है।

उन्होंने बताया कि एक छोटी बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है।

परिजनों की शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

उन्होंने बताया कि आरोपी का मेडिकल परीक्षण भी करवाया गया है। उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।

वहीं, अब इस पूरे मामले में सबसे बड़ा सवाल यह है कि दुष्कर्म के बाद गर्भवती हो चुकी 13 साल की मासूम का क्या होगा।

पुलिस अपने स्तर पर कड़ी कार्रवाई करने में जुटी है।