home page

जहरीली होती जा रही है Haryana की हवा, ये जिले आए Red Zone में; कई जगह AQI पहुंचा 400 पार

हरियाणा में धुएं के कारण हवा लगातार जहरीली होती जा रही है। जिससे स्थिति खतरनाक हो गई है।

 | 
d

Newz Funda, Chandigarh हरियाणा की हवा में लगातार घुल रहे जहर के कारण स्थिति बिगड़ रही है। आपको बता दें कि धुंध और स्मॉग के कारण चलना तक दूभर होता जा रहा है।

लगातार सड़कों पर विजिबिलिटी कम हो रही है। जिसके कारण समस्या ये आ रही है कि वाहन चालकों को दिन में ही लाइटें जलानी पड़ रही हैं। जिससे हादसों की संख्या में भी इजाफा हो रहा है।  

आपको बताना जरूरी है कि कई शहरों में स्थिति इतनी बिगड़ गई है कि लोगों का दम घुटने लगा है। जिससे मरीजों की संख्या में भी खासी बढ़ोतरी हुई है।

बात करें तो कई शहरों में कोहरे के कारण हालात बिगड़ गए हैं। कई शहरों में वायु गुणवत्ता सूचकांक यानी AQI वैरी पुअर यानी बेहद खराब स्थिति में शो हो रहा है।

जो सेहत के लिए काफी नुकसानदायक माना जाता है। नॉर्थ हरियाणा में हालात और भी सही नहीं हैं। यहां के शहरों कुरुक्षेत्र और अंबाला में तो AQI 400 के पार दिख रहा है। जो काफी गंभीर माना जाता है। 

वहीं, 6 जिलों में हालात सामान्य नहीं हैं। जिनको रेड जोन में शामिल किया गया है। इनमें एक्यूआई भी काफी ऊंचा है।

कैथल में AQI 391, यमुनानगर में 371, करनाल में 337, पंचकूला में 330, पानीपत में 320 और फतेहाबाद में AQI 306 दर्ज किया गया है।

आंकड़ों की जुबानी की बात करें तो सिरसा, फरीदाबाद, बल्लभगढ़, हिसार, जींद की हवा भी सांस लेने के लायक नहीं बची है।

बात करें वायु गुणवत्ता सूचकांक यानी AQI की तो 0-50 के बीच इसको काफी अच्छा माना जाता है। 51 से 100 के बीच संतोषजनक और 101 और 200 तक मध्यम का दर्जा दिया जाता है।

लोगों को किया जा रहा है रेफर

201 से 300 तक हवा की खराब, 301 से 400 को बहुत खराब माना जाता है। इसके अलावा 401-500 को बेहद गंभीर हालात कहा जाता है। 

एक्यूआई के गंभीर जाने को लेकर सामने आया है कि अस्थमा रोगियों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। लोगों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है।

जिसके बाद अस्पतालों में हालात चिंताजनक बताए जा रहे हैं। लोगों को CHC और PHC से बाहर के हॉस्पिटलों में रेफर किया जा रहा है।

डॉक्टरों की ओर से कहा गया है कि जिन लोगों को सांस लेने में दिक्कत है, वे बाहर जाने से परहेज करें। बाहर जाना हो तो मास्क का ही यूज करें।