home page

हरियाणा सरकार ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के लिए कसी कमर, स्वागत की तैयारी में जुटी कांग्रेस

21 दिसंबर को मेवात के फिरोजपुर झिरका से यात्रा हरियाणा में प्रवेश करेगी
 | 
भारत जोड़ो

Newz Funda, Haryana Desk कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव Rahul Gandhi इन दिनों भारत जोड़ों यात्रा कर रहे हैं। तमाम सुख सुविधाएं त्याग कर वे देश में पैदल यात्रा पर निकले हैं। हर रोज सुबह सवेरे से यात्रा शुरू करते हैं। रास्ते में आम लोगों व पार्टी कार्यकर्ताओं से मिल रहे हैं, जनसभाएं कर रहे हैं। 

राहुल गांधी की Bharat Jodo Yatra को अपार समर्थन भी मिल रहा है। आगामी 21 दिसंबर को Bharat Jodo Yatra हरियाणा पहुंचेगी। आज चंडीगढ़ में राहुल गांधी की यात्रा को लेकर रूट प्लान तैयार होगा।

पहले दिन राहुल गांधी करीब 26 किलोमीटर की पैदल यात्रा करेंगे। वे तीन दिन हरियाणा में रहेंगे और उसके बाद 24 दिसंबर को वापसी होगी। हरियाणा में Bharat Jodo Yatra का कंवीनर महेंद्रगढ़ के कांग्रेस विधायक राव दान सिंह को बनाया गया है।

यात्रा को लेकर चंडीगढ़ Chandigarh में होने वाली बैठक में हरियाणा कांग्रेस पार्टी के नए प्रधान शक्ति सिंह भी शामिल हो सकते हैं। मीटिंग में पूर्व CM भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा, प्रदेश अध्यक्ष उदयभान सहित पार्टी के विधायक और पूर्व विधायक भी मौजूद रहेंगे। इसमें यात्रा के रूट पर विचार विमर्श कर अंतिम मुहर लगाई जाएगी।

हरियाणा में भव्य स्वागत की तैयारी

Bharat Jodo Yatra फिरोजपुर झिरका Firozpur Jhirka में मंडला बॉर्डर पर 21 दिसंबर को सुबह सात बजे यात्रा का स्वागत किया जाएगा। तीन दिन हरियाणा में रहने के बाद 24 दिसंबर की सुबह भारत जोड़ो यात्रा बदरपुर बॉर्डर Badarpur Border के जरिए Delhi दिल्ली में प्रवेश करेगी।

वहीं इसके बाद उत्तर प्रदेश कवर करने के बाद यात्रा दूसरे चरण में एक बार फिर प्रदेश में प्रवेश करेगी। यात्रा के दौरान राहुल गांधी रोजाना करीब 25 किलोमीटर पैदल यात्रा करेंगे। उनके साथ समर्थक तिरंगा झंडा लेकर चलेंगे। रास्ते में जनसभाएं व बैठकें भी होगी। 

22 दिसंबर को भारत जोड़ो यात्रा Bharat Jodo Yatra का दूसरा दिन गोहाना बॉर्डर से शुरू होगा। राहुल गांधी के साथ प्रदेश कांग्रेस के तमाम नेता गोहाना बॉर्डर से फिरोजपुर नमक तक 14.4 किलोमीटर की पैदल यात्रा करेंगे। शाम को घासेड़ा से यात्रा एक बार फिर से शुरू होगी और 13 किलोमीटर चलने के बाद राहुल गांधी सोहना के अंबेडकर चौक पहुंचेंगे।

राजस्थान में राहुल गांधी Rahul Gandhi के सुरक्षा घेरे में घुसी भीड़

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का वीरवार को चौथा दिन है। सुबह करीब 6.15 बजे कोटा के सूर्यमुखी हनुमान मंदिर यात्रा की शुरुआत हुई है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत Ashok Gehlot और प्रदेश कांग्रेस के सभी बड़े नेता राहुल गांधी के साथ चल रहे हैं।

यात्रा के रास्ते में वीरवार सुबह से ही भारी भीड़ है। शहर के अनंतपुरा इलाके में अचानक भगदड़ की स्थिति बन गई, जब लोग राहुल गांधी का सुरक्षा घेरा तोड़कर उनके करीब पहुंच गए। हालांकि, सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत रस्सा लगाकर लोगों को रोका।

इस बीच राहुल गांधी कोचिंग जा रहे स्टूडेंट्स से भी मिले। उन्होंने बच्चों से कहा कि आप ही देश का भविष्य हो। कोटा में यात्रा के दौरान उमड़ी भीड़ को राजस्थान सरकार के पावरफुल मिनिस्टर शांति धारीवाल के शक्ति प्रदर्शन के तौर पर देखा जा रहा है।

धारीवाल कोटा से ही विधायक हैं और गहलोत के करीबी मंत्रियों में शामिल हैं। कोटा में यात्रा के कार्यक्रम में बदलाव से सियासत गरमा गई है। इससे पहले बुधवार को यहां सचिन पायलट sachin Pilot के पोस्टर-बैनर हटाने को लेकर भी सियासी तनाव देखने को मिला था। हालांकि, कार्यक्रम में बदलाव को लेकर जयराम रमेश ने कहा है कि इस तरह के बदलाव सामान्य बात है।