home page

Haryana : 21 करोड़ की लागत में चकाचक की जाएगी कलायत की ये सड़के, सरकार ने दी मंजूरी

सीएम मनोहर लाल ने हल्के की 11 सड़कों के चौड़ीकरण तथा विस्तारीकरण के लिए 21 करोड़ 31 लाख रुपए की राशि की प्रशासनिक मंजूरी दे दी है।
 
 | 
haryana

Newz Funda, Haryana Desk  हरियाणा की गठबंधन सरकार सीएम मनोहर लाल के नेतृत्व में प्रदेश भर में सड़क कनेक्टिविटी मजबूत करने की दिशा में तेजी से काम किया जा रहा है। जहां नया हाईवे बना कर लोगों का सफर सुहाना करने की तैयारी चल रही है। 

वहीं पुरानी सड़को का निर्माण कार्य भी तेजी से किया जा रहा है। कलायत हल्के से विधायिका एवं महिला व बाल विकास राज्यमंत्री कमलेश ढांडा के प्रयासों से क्षेत्र की कई सड़कों के निर्माण की मजदूरी दी गई है।

सरकार ने दी मंजूरी

kamlesh dhanda ने बताया कि सीएम मनोहर लाल ने हल्के की 11 सड़कों के चौड़ीकरण तथा विस्तारीकरण के लिए 21 करोड़ 31 लाख रुपए की राशि की प्रशासनिक मंजूरी दे दी है। इन सड़कों के निर्माण के लिए जल्द ही टेंडर जारी कर दिए जाएंगे, ताकि जल्द-से-जल्द निर्माण कार्य शुरू किया जा सके।

कमलेश ढांडा ने बताया कि कलायत हल्के की काफी सड़कों की हालत बिल्कुल जर्जर हो चुकी है, जिसके चलते ग्रामीणों को आने -जाने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि इस कार्य के निर्माण हेतु लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों द्वारा जल्द-ही तकनीकी मंजूरी प्राप्त करके, टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

आप की जानकारी के लिए बता दें कि बीते दिनों विधानसभा में डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने सभी विधानसभा क्षेत्रों में सड़क कनेक्टिविटी मजबूत करने के लिए 25- 25 करोड़ रुपए देने की घोषणा की थी। कमलेश ढांडा ने कहां है कि इस प्रक्रिया में तेजी लाते हुए इन सड़कों का मरम्मत कार्य किया जाएगा।

इन सड़कों की बदलेगी सूरत

1- राजौंद से किठाना सड़क का निर्माण कार्य 8 करोड़ 96 लाख 6 हजार की लागत में किया जाएगा।

2-सौंगल से देवबंद सड़क निर्माण को 2 करोड़ 21 लाख 24 हजार में किया जाएगा।

3-सौंगरी से तारागढ़ सड़क निर्माण हेतु 2 करोड़ 10 लाख दिया जाएगा।

4-कसान से किछाना सड़क निर्माण के लिए 1 करोड़ 52 लाख 98 हजार लगेगे।

5-कैथल- हरसोला रोड़ से सेगा- सिरमौर सड़क निर्माण कार्य के लिए 1 करोड़ 32 लाख 98 हजार में किया जाएगा।

6-कैथल- राजौंद रोड़ से खेड़ी शेरू सड़क का निर्माण 1 करोड़ 22 लाख 17 हजार में हो जाएगा।

7-बीर बांगड़ा से राजौंद रोड सड़क निर्माण पर 1 करोड़ 11 लाख 65 हजार की लागत होगी।

8-खेड़ी शेरू से सिसला चौक तक सड़क निर्माण कार्य 1 करोड़ 10 लाख हो जाएगा।

9-रोहेड़ा से खेड़ी संदल सड़क का विस्तारीकरण 64 लाख 4 हजार में पूरा होगा।

10-दुमाड़ा से नेशनल हाईवे तक सड़क विस्तारीकरण 56 लाख 38 हजार में किया जाएगा।

11-सारण सम्पर्क सड़क का निर्माण 56 लाख 53 हजार की लागत में होगा।