home page

Rohtak में पूर्व फौजी ने महिला को किया Shoot, बाद में खुद को भी गोली से उड़ाया; सामने आई ये चौंकाने वाली वजह

रोहतक में एक पूर्व फौजी ने पहले महिला को गोली मारी, फिर खुद को भी शूट कर लिया।

 | 
afds

Newz Funda, Rohtak हरियाणा के रोहतक शहर में बड़ी वारदात सामने आई है। जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

यहां पर दिल्ली रोड स्थित फ्रेंड्स कॉलोनी में गोली चलने की घटना के बाद लोगों में दहशत का माहौल है।

आपको बता दें कि रविवार सुबह गोली चलने का यह मामला तब सामने आया, जब महिला ने खुद पुलिस को इस बारे में जानकारी दी।

पुलिस को पता लगा कि एक पूर्व फौजी ने महिला को गोली मारी है। इसके बाद उसने खुद को भी शूट किया, जिससे उसकी मौत हो गई। इस मामले की सूचना के बाद जांच की जा रही है।

मौके पर जाकर पुलिस ने ही महिला को गंभीर अवस्था में दाखिल करवाया। यहां पीजीआई में उसका इलाज किया जा रहा है। इससे पहले ही सूचना मिलने पर आईएमटी थाना पुलिस स्पॉट पर आ गई थी।

खुद महिला ने ही फोन कर बुलाई पुलिस

जिसके बाद पड़ताल शुरू की गई। महिला का नाम नरेश बताया जा रहा है। जिसने खुद पुलिस को फोन कर बुलाया और मामले के बारे में जानकारी दी।

महिला ने कहा कि आरोपी को नाम कुलदीप है। उसे दो जगह गोली मारी गई है। इसके बाद कुलदीप को भी गोली लगी है। उसकी मौके पर ही मौत हो चुकी है।

इसके बाद ही पुलिस तुरंत पहुंची और महिला को पीजीआई में भर्ती करवाया गया। फिलहाल जांच की जा रही है कि आखिर मामले में कारण क्या रहे।

पुलिस की ओर से परिजनों को दी गई सूचना

पुलिस को अंदेशा है कि पहले महिला को कुलदीप ने गोलियां मारी। इसके बाद खुद भी गोलियां मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस मौके पर गई, तब तक कुलदीप की जान जा चुकी थी।

महिला की हालत बेहद खराब मिली। जिसे तुरंत पीजीआई ले जाया गया। आईएमटी थाना प्रभारी कैलाश चंद्र ने मामले की पुष्टि की है। कहा कि दोनों के परिजनों को बुलाया गया है।

जिनके आने के बाद ही पता लग पाएगा कि वारदात के क्या कारण रहे।

अभी पूरी तौर पर यह कहना सही नहीं होगा कि किसने किसको गोली मारी है। पुलिस अंदाजे के आधार पर ही मामले को देख रही है।