home page

हरियाणा के इस शहर से वैष्णो देवी के लिए शुरू हुई सीधी Bus Service, चंडीगढ़ जाने वालों के लिए भी आई ये खुशखबरी

हरियाणा रोडवेज की ओर से रोहतक शहर से विशेष बस सेवा को शुरू किया गया है।

 | 
fasd

Newz Funda, Rohtak हरियाणा के रोहतक से बड़ी खबर से आपको रूबरू करवा रहे हैं। आपको बता दें कि वैसे तो समय-समय पर हरियाणा रोडवेज की ओर से यात्रियों को सुविधाएं देने के प्रयास किए जाते हैं।

लेकिन अभी इसी कड़ी में एक और नाम जुड़ गया है। आपको बता दें कि अब रोहतक डिपो से वैष्णो देवी कटरा तक स्पेशल बस सेवा शुरू की गई है। यात्रियों को ये सौगात रोहतक के बस स्टैंड से ही मिलेगी।

जिसके बाद एक और खुशखबरी आई है। यहां से राजधानी चंडीगढ़ जाने वाले लोगों को नेशनल हाईवे 152-D से होकर गुजारा जाएगा।

यानी की बसें अब इस शॉर्टकट का यूज करेंगी। जिससे लोगों को सफर करने में कतई देरी नहीं होगी। आपको आगे विस्तार से पूरी खबर बता रहे हैं।

कटरा के लिए किराया

विभाग की ओर से कहा गया है कि जो स्पेशल बस सेवा शुरू की गई है। उसका रोहतक से किराया 800 रुपए रखा गया है। यह बस सेवा 9 दिसंबर से स्टार्ट हुई है।

इसके अलावा कहा गया है कि यह बस रोहतक से दोपहर साढ़े 3 बजे कटरा के लिए रवाना हुआ करेगी। अधिकारियों की ओर से बताया गया है कि ये बस रोहतक के लिए कटरा से शाम साढ़े 4 बजे रवाना हुआ करेगी।

जिससे यात्रियों को कोई असुविधा नहीं होगी। अब शहर के यात्री सीधे कटरा जा सकेंगे। उन्हें किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी।  

चंडीगढ़ के लिए किराया

अधिकारियों ने कहा कि 6 दिसंबर से रोहतक डिपो की ओर से सभी बसें, जो चंडीगढ़ जा रही हैं, को बस स्टैंड से 152-D से होकर गुजारा जाएगा। इससे लोगों का राजधानी तक का समय बचेगा।

यह बस रोहतक से सुबह 5 बजकर 5 मिनट पर चलेगी। वहीं, दूसरी बस 7 बजकर 10 मिनट पर राजधानी के लिए रवाना होगी। दोनों बसों में सवार होकर जाने वालों का चंडीगढ़ का समय कम होगा। 

चंडीगढ़ से यह बस दोपहर 3:20 बजे रवाना होगी। वहीं, दूसरी बस चलने का समय शाम साढ़े पांच बजे निर्धारित किया गया है। इसके लिए किराए के तौर पर 280 रुपए रखे गए हैं।