home page

Fatehabad में शहीद विकास की अंतिम यात्रा में उमड़ा सैलाब, जिस स्टेडियम में खेलकर नाम कमाया; उसी में दी अंतिम विदाई

फतेहाबाद जिले के गांव पीलीमंदोरी में भी शहीद विकास को अंतिम विदाई देने के लिए पूरा गांव उमड़ पड़ा।

 | 
asfd

Newz Funda, Haryana Desk सिक्किम में हुए हादसे में शहीद हरियाणा के फतेहाबाद जिले के जवान विकास की अंतिम यात्रा में भी हजारों लोगों का सैलाब उमड़ पड़ा। यहां जैसे ही उनका शव घर पहुंचा, लोगों की आंखें नम हो गईं।

लोगों ने विकास अमर रहे के नारों के साथ अपने होनहार को अंतिम विदाई दी। शव को अंतिम संस्कार के लिए सेना के ट्रक में गांव पीलीमंदोरी के खेल स्टेडियम लाया गया। जिसके बाद सेना और पुलिस अफसरों की सलामी के बाद मुखाग्नि दी गई। इसके बाद राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया।

ि्ो

आपको बता दें कि विकास खेलों में भी गांव का नाम ऊंचा कर चुके हैं। इसलिए लोगों की ओर से फैसला लिया गया था कि जिस स्टेडियम में खेलकर उन्होंने गांव का नाम रोशन किया है, उनका अंतिम संस्कार भी वहीं किया जाएगा।

जिसके बाद फूलों से सजे सेना के वाहन में उनका शव हजारों लोगों की मौजूदगी में यहां स्टेडियम में लाया गया। सेना के ट्रक के आगे विकास की फोटो भी लगाई गई थी।

जिसके बाद अंतिम यात्रा में हजारों ग्रामीणों ने भारत माता की जय, वंदे मातरम और विकास अमर रहे के नारे लगाए। विकास के जाने का गम पूरे गांव में दिखा और हर ग्रामीण की आंखों में आंसू नजर आए।

6 माह के बेटे के पिता थे विकास

इसके बाद सेना और हरियाणा पुलिस की सलामी देने के बाद विकास को मुखाग्नि दी गई। गांव में भी शोक की लहर के चलते सभी संस्थान बंद रहे। परिवार अपने बेटे की याद में विलाप करता नजर आया।

रिश्तेदार और दूसरे ग्रामीण लोगों को ढांढस बंधाते नजर आए। विकास और उनके बड़े भाई का विवाह 2 साल पहले ही हुआ है। विकास का 6 माह का एक बेटा है। इससे पहले कि वह पिता को पहचानने लायक होता, सिर से साया ही उठ गया।

ग्रामीणों ने बताया कि विकास 3 माह पहले ही छुट्टी पूरी करके गया था। पिछली बार वह अपने एक दोस्त की शादी में आया था, सभी दोस्तों से मिलने के बाद ड्यूटी पर गए थे। किसे पता था कि यह उनकी अंतिम भेंट होगी। दोस्त आज भी उनकी पुरानी मुलाकातों को याद कर रोते दिखे।