home page

Crime: हत्या के बाद युवक पर जानलेवा हमला, ताई के घर में बरसाईं ताबड़तोड़ गोलियां

रोहतक में युवक पर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को काबू कर लिया है।

 | 
murder

Newz Funda, Rohtak हरियाणा के रोहतक शहर में जानलेवा हमले की वारदात हो गई। यहां पर एक दुकानदार को गोलियां मारी गई हैं।

उस पर एक युवक ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर जान लेने की कोशिश की। बताया जा रहा है कि युवक को मौके पर तीन गोलियां लगी, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा।

उसे लहूलुहान अवस्था में शहर के निजी हॉस्पिटल में ले जाया गया। बताया जा रहा है कि इससे पहले साल 2003 में मर्डर को अंजाम दिया गया था। वह भी घायल के ताऊ का ही बेटा था।

उसी रंजिश में अब इस लड़के पर हमला किया गया है। घायल युवक रामलीला पड़ाव मोहल्ले का रहने वाला नवीन उर्फ बंटी है, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

जिस समय हमला हुआ, उस समय यह युवक अपनी ताई के घर बैठा था कि अटैक हो गया। बताया जा रहा है कि आरोपी इसी दौरान आया और गोलियां बरसानी शुरू कर दी।

मामले में 11 लोगों को नामजद किया गया है। वहीं, मुख्य हमलावर अरुण उर्फ फुगड़ को पुलिस अरेस्ट कर चुकी है।

घायल युवक नवीन ने मामले में पुलिस को कंप्लेन दर्ज करवाई है। बताया कि दिवाली से दो दिन पहले उसका अरुण उर्फ फुगड़ से झगड़ा हुआ था। उसकी मीट की दुकान है।

किसी तरह मामला सुलट गया था। इसके बाद 5 नवंबर को नवीन अपनी ताई के घर पर था कि हमला हो गया।

अरुण ने रिवॉल्वर से उसकी जान लेने की कोशिश की। छाती के अलावा बाजू और दाएं हाथ में गोली मारी है। इसके बाद भी आरोपी ने फायरिंग की, जो उसे नहीं लगी।

ताऊ के बेटे का किया गया था मर्डर

गोलियों का शोर सुनकर अन्य लोग आ गए और अरुण किसी तरह हथियार लेकर भाग गया। बताया जा रहा है कि इस दौरान अरुण का भाई आशीष भी मौजूद था, जो मार डालने की बात कह रहा था।

वारदात के पीछे नवीन ने रंजिश को कारण बताया है। उसके ताऊ के लड़के गुलशन की 2003 में हत्या कर दी गई थी। आरोप दीपक उर्फ सन्नी और दूसरे लोगों पर है।

इसी रंजिश में उसे मारने का प्रयास किया गया है। मुख्य हमलावर अरुण को भी इसी कारण भेजा गया है। जिसके लिए उसे पैसे व हथियार दिए गए हैं। कुछ दिन पहले आरोपियों को CIA ने भी गिरफ्तार किया था।