home page

Haryana में हजारों कर्मचारियों के वेतन पर लगी रोक, सरकार ने बताया ये कारण

हरियाणा सरकार में कार्यरत हजारों कर्मचारियों के वेतन पर रोक लग गई है।

 | 
afds

Newz Funda, Chandigarh हरियाणा के हजारों कर्मचारियों को अभी तक नवंबर माह का वेतन नहीं मिला है।

आपको बता दें कि इसका कारण एचआरएमएस पोर्टल बताया जा रहा है, जहां पर कर्मियों की ओर से डाटा को अपडेट नहीं किया गया है।

इसी कारण सरकार की ओर से वेतन को रोका गया है। सरकार की ओर से कर्मियों को आदेश दिया गया था कि वे समय रहते अपना डाटा एचएमआरएस पर अपलोड कर दें।

लेकिन ऐसा नहीं करने पर अब वेतन रोक दिया गया है। सबसे ज्यादा परेशानी शिक्षा विभाग को हुई है।

इसी के अधिक कर्मियों का वेतन रुका है। कई कर्मियों ने कहा कि उनकी हर माह ईएमआई जाती है।

जिसके कारण इस बार नुकसान झेलना पड़ा है।

बता दें कि पहले सरकार की ओर से जारी निर्देशों को गंभीरता से नहीं लिया गया था। जिस कारण इस बार लोन आदि को लेकर भी उनको परेशानी हुई है।

सरकार के आदेशों के बाद रोष

यहां बताना जरूरी है कि सरकार की ओर से जो एचआरएसएमएस सुविधा शुरू की गई है, वह कर्मियों को तनख्वाह आदि सुविधाएं प्रदान करने के लिए हैं।

कर्मचारी इस पर अपना ज्वाइन, तबादला संबंधी आदि आदेशों को भी देख सकते हैं। इसमें सर्विस बुक से लेकर तमाम तरह का पूरा विवरण भी दिया जाता है।

लेकिन सरकार की ओर से आदेश जारी करने के बाद भी लोगों की ओर से इसको गंभीरता से नहीं लिया गया।

इसके बाद ही सरकार की ओर से सख्ती बरतने के आदेश दिए गए हैं। बताया ये भी जा रहा है कि कर्मियों में सरकार के आदेशों के बाद से रोष देखा जा रहा है।

अपनी गलती को सुधारे सरकार

बात करने पर हरियाणा अनुसूचित जाति राजकीय अध्यापक संघ के राज्य प्रधान डॉ. दिनेश नीमबढिय़ा ने इसे गलत बताया है।

उन्होंने कहा कि सभी कर्मियों का वेतन रोकना गलत है। सरकार को केवल उन्हीं लोगों पर सख्ती करनी चाहिए थी, जिनकी सर्विस बुक यानी एचआरएमएस पूरा नहीं है।

कुछ लोगों के किए की सजा सभी को दी गई है। जिससे उनमें रोष है। समय पर वेतन नहीं जारी होने से दिक्कत हुई है। कई लोगों ने लोन ले रखा है।

जिनकी समय पर किस्त नहीं जा पाई है। इस कारण उनको जुर्माना भी लगा है। सरकार को गलती में सुधार करना चाहिए।