Rewari में दो सगे भाईयों पर हमला, शादी में DJ पर नाचते वक्त इस मामूली बात पर हुई कहासुनी
रेवाड़ी में कुछ युवकों ने दो सगे भाईयों को पीट-पीटकर घायल कर दिया।

Newz Funda, Rewari हरियाणा के रेवाड़ी के अपराध की खबर है। यहां शादी समारोह में DJ पर नाचते वक्त कुछ लोगों ने दो भाईयों पर हमला कर दिया।
हमले का कारण मामूली कहासुनी थी। जिसके बाद कुछ लोग तैश में आ गए और दोनों भाईयों को पीटा। उनके नौकर पर भी हमला किया। हमला हॉकी आदि से किया गया।
हमले के कारण दो लोगों की हालत तो ठीक है। लेकिन इनमें से एक भाई की हालत गंभीर बनी हुई है। आरोपियों ने उनकी गाड़ी को भी तोड़ दिया।
धारूहेड़ा थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने सभी पीड़ितों से वारदात के संबंध में बयान लिए हैं।
हांसाका से लौट रहे थे भिवाड़ी
मिली जानकारी के अनुसार, भिवाड़ी के अरावली विहार में रहने वाले आजाद सिंह ने बताया कि बीती रात वह अपने परिवार और उसका छोटा भाई शहजाद अपने नौकर अजय पांडेय तथा श्रीचंद्र रेवाड़ी के गांव हांसाका में सुभाष के लड़के की शादी में आए हुए थे।
देर रात करीब 11 बजे जब वापस हांसाका से कार में भिवाड़ी लौट रहे थे।
इसी दौरान दिल्ली रोड पर पीछे से एक तेज रफ्तार एक सफेद रंग की वैगनार कार आई और गांव जोनावास के समीप उनकी स्कॉर्पियो गाड़ी से आकर टकराई, जिसमे 3-4 लड़के सवार थे।
ये सभी गांव हांसाका में शादी समारोह में उनके साथ DJ पर नाच रहे थे। आरोपियों ने उनकी गाड़ी को रोक लिया।
कार में भी की तोड़फोड़
इसके बाद एक और तेज रफ्तार लाल रंग की स्विफ्ट कार आकर उनके पास रुकी, जिसमें सवार आरोपियों ने शहजाद व उसके नौकर पर हॉकी से हमला करना शुरू कर दिया।
पीछे चल रहे आजाद ने जब अपनी गाड़ी उनके पास रोकी तो आरोपियों ने उस पर भी हमला कर दिया। आरोपियों ने उनकी वैगनार कार को भी तोड़ दिया।
आजाद ने बताया कि जब मैने डायल-112 पर पुलिस को फोन करना चाहा तो आरोपियों ने उसका फोन भी फेंक दिया, जो बाद में तलाश करने पर वहीं पर मिला गया।
इस हमले में शहजाद के सिर में गंभीर चोटें आई है। जिसे धारूहेड़ा के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सूचना के बाद धारूहेड़ा थाना पुलिस ने आजाद की शिकायत पर दो नामजद सहित कई लोगों पर विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।