home page

Haryana के इस City से जल्द गुजरेगा 9 किमी लंबा Four lane रोड, लोगों को आवाजाही में होगी सुविधा

हरियाणा के हांसी शहर को जल्द नई सौगात मिलने वाली है। जिससे लोगों को खूब फायदा होगा।

 | 
dfsa

Newz Funda, Hansi हरियाणा के हांसी से बड़ी खबर आ रही है। आपको बता दें कि यहां शहर के अंदर से होकर गुजरने वाले हाईवे को फोरलेन करने का कार्य शुरू कर दिया गया है।

लंबे समय से आ रही दिक्कतों को दूर करने के लिए ही यह फैसला लिया गया है। आपको बता दें कि पहले ढाणा कलां की ओर से काम शुरू किया गया है।

शहर के अंदर से गुजरने वाले इस रोड का निर्माण लोक निर्माण विभाग करवाएगा। इस पर 36 करोड़ 43 लाख रुपये की लागत आएगी।

6 किलोमीटर लंबे इस फोरलेन का निर्माण कार्य 18 माह में पूरा होगा। वहीं, वन विभाग की ओर से भी काम शुरू कर दिया गया है।

शहर के अंदर से होकर गुजरने वाले हाईवे को फोरलेन करने के लिए 610 पेड़ और 2330 पौधे काटे जाएंगे। वन विभाग की तरफ से लोकनिर्माण विभाग को अनुमति मिल गई है।

विभाग ने 3.41 करोड़ रुपये की राशि जमा करवा दी है। लोक निर्माण विभाग ने बताया कि 10 से 15 दिनों में वन विभाग पेड़ों को काटने का काम शुरू कर देगा।

वन विभाग द्वारा पेड़ काटने के लिए नवंबर 2021 में सूची बनाकर मुख्यालय को भेजी गई थी। विभाग द्वारा सर्वे किया गया तो फोरलेन के लिए बीच में आ रहे 610 पेड़ों की गिनती की गई। 

2300 पेड़ों की चढ़ाई जाएगी बलि
सौंदर्यीकरण के लिए यहां से 2330 पौधे भी काटे जाने हैं। इन पौधों को सात वर्षों में लगाया गया था। विभाग की ओर से लिस्ट तैयार कर मुख्यालय को भेजी गई।

साथ ही वन विभाग की 5.67 हेक्टेयर जमीन भी लोकनिर्माण विभाग को फोरलेन के लिए ट्रांसफर की जाएगी है। इसकी मंजूरी के लिए केंद्रीय वन एवं पर्यावरण विभाग के पास मामला भेजा गया था।

वहां से एक टीम इसके निरीक्षण के लिए पहुंची थी। निरीक्षण के बाद कई मामलों में पेंच फंसा था। जिसके बाद बीते दिनों इसको मंजूरी मिली थी।

मंजूरी मिलने के बाद वन विभाग ने जमीन ट्रांसफर, पेड़ काटने व नए पेड़ लगाने के लिए 3.41 करोड़ रुपये का एस्टीमेट बनाया था।

लोकनिर्माण विभाग द्वारा इस राशि की डिमांड मुख्यालय में भेज दी गई थी और अब पैसा वन विभाग के खाते में जमा करवा दिया गया है।

पिछले महीने किया गया था शिलान्यास
अब 15 दिनों के बाद पेड़ कटने का काम शुरू किया जाएगा। फोरलेन बनने से यात्रियों को सुगम यातायात की सौगात मिलेगी। ज्ञात रहे कि शहर के अंदर से गुजरने वाला हाईवे पहले एनएच 9 का हिस्सा था।

हिसार व दिल्ली के लिए पहले यही मार्ग था। यह रोड डबल लेन है जिसे अब फोरलेन किया जा रहा है। बाईपास के निर्माण के बाद उसे एनएच 9 का हिस्सा घोषित किया गया।

पिछले महीने डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने इस परियोजना का शिलान्यास भी किया था।