home page

Success Story: जानी-मानी इंफ्लुएंसर बनने के बाद दर्द को किया बयां, बोलीं: 'जब मेरे पापा की उम्र के इंसान ने की मेरे साथ दरिंदगी'...

सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर सोहिनी दत्ता को 15 साल की उम्र में से*क्‍सुअल असॉल्‍ट का सामना करना पड़ा था। ऐसा करने वाला उनका सगा मौसा था। 

 | 
Sohini Dutta

Newz Funda, New Delhi चाइल्‍ड से*क्‍सुअल एब्‍यूज एक बडा क्राइम है। हर दिन बहुत से बच्‍चे इस दरिंदगी का शिकार होते हैं। प्रोफेशनल मॉडल एवं जानी-मानी सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर सोहिनी दत्‍ता नाबालिग उम्र में इस दर्द से गुजर चुकी हैं।

वे 15 साल की उम्र में  से’क्‍सुअल असॉल्ट का शिकार बनी। उनके पिता की उम्र के सगे मौसा ने सोहिनी को अपना शिकार बनाया। एक बार नहीं, उसने गलती के नाम पर सोहिनी के साथ कई बार ये दरिंदगी की।

इस घटना के बाद वह काफी घबरा गईं और घर से दूर जाकर पढ़ाई करने का फैसला किया। लेकिन, दूर जाने के बाद वह डिप्रेशन में चली गईं। यही नहीं अगर उन्‍हें कोई छू लेता तो भी वह घबरा जाती थीं।

अपने साथ हुई इस दरिंदगी को वह किसी को नहीं बता पा रही थीं। एक दिन सोहिनी ने हिम्मत जुटाकर उस हैवान की हकीकत को सबके साबने लाने का फैसला किया।

उनका मकसद सिर्फ इतना था कि उनकी तरह कोई और यौन शोषण का शिकार न हो। उन्‍होंने बड़ी होशियारी से फोन पर अपने मौसा से कबूल कराया कि वह उनके साथ किस तरह की घि‍नौनी करतूतें करता था।

जिसके बाद उन्होंने अपने माता-पिता से ये रिकॉर्डिंग शेयर की। सोहिनी के माता-पिता ने इसके बाद जो किया वह वाकेयी काबिले तारीफ था। सोहिनी इस दर्द से उभरकर अन्य के लिए प्रेरणास्त्रोत बनीं। अपनी कहानी के जरिए वह दूसरों को लड़ने हि‍म्‍मत देने लगीं।

नजरअंदाज करना पड़ा महंगा

सोहिनी दत्‍ता का जन्‍म वर्ष साल 2000 में पश्चिम बंगाल के रामपुरहाट में हुआ। वह अपने मौसा के बहुत क्‍लोज थीं। हर छोटी-बड़ी बातें वह अपने मौसा के साथ शेयर करती थीं। वह सोहिनी का टीचर भी था।

सोहिनी ने मौसा को बताया था कि वह बड़े होकर मॉडल या ऐक्‍ट्रेस बनने की है। एक दिन सोहिनी को पढ़ाते समय मौसा ने उसके होंठ छुए और बोला कि ये बहुत सॉफ्ट हैं। इस पर सोहिनी थोड़ा अनकम्‍फर्टेबल तो हुईं, लेकिन इस बात को उन्‍होंने नजरअंदाज कर दिया। यह उनकी पहली गलती थी।

दोबारा की घटिया हरकत

इसके बाद मौसा की ऐसी हरकतें बढ़ती गईं। वह सोहिनी के साथ उसके बॉडी पार्ट्स को लेकर तरह-तरह की बातें करता। सोहिनी इसे इग्‍नोर करती रहीं। फिर एक बार फैमिली फंक्‍शन था। इस दोरान मौसा सोहिनी के पास आकर लेट गया।

 उस समय सोहिनी गहरी नींद में थी। फिर मौसा ने धीरे से अपना हाथ सोहिनी के पेट पर रखा। इसके बाद वह सोहिनी को चूमने लगा। सोहिनी तुरंत उठ गईं। उन्‍होंने मौसा से पूछा कि ये सबकुछ क्‍या है।

इस पर मौसा ने कहा कि ऐसा गलती से हो गया। ये बात आई-गई तो हो गई, लेकिन अब सोहिनी के मन में मौसा के लिए खटका हो गया था। मौसा अक्‍सर सोहिनी को छू-छूकर बातें करता। यह सोहिनी को बिल्‍कुल अच्‍छा नहीं लगता था।

हैवानि‍यत की पार कर दी हद

मौसा का घर सोहिनी के घर के पास था। एक रात सोहिनी को मौसा के घर रुकना पड़ गया। उनकी छोटी बहनें भी साथ थीं। रात को सोते समय ही मौसा सोहिनी के पास आया। तब सोहिनी की उम्र 15 साल थी। वह सोहिनी के ऊपर चढ़ गया।

इससे पहले कि सोहिनी चीख-चिल्‍ला पातीं उसने उसका मुंह बंद कर दिया। फिर उसने सोहिनी के साथ पूरी रात सब-कुछ किया। उस दिन सोहिनी के पापा की उम्र के इंसान ने शर्म की सारी हदें पार कर दीं।

सोहिनी को अब तक यकीन नहीं हो पा रहा था कि उनके साथ हुआ क्‍या है। सोहिनी को लगा कि अगर वह इस घटना के बारे में किसी को बताएंगी तो पता नहीं कोई यकीन करेगा या नहीं। ये सोचकर वह चुप ही रह गईं।

इससे मौसा का हौसला और बढ़ गया। वह जब मौका मिलता, सोहिनी को गलत नीयत से छूने की कोशिश करता। सोहिनी उससे पीछा छुडवाने के लिए पढ़ाई की जिद के बहाने राजस्‍थान चली गईं।

वो जख्‍म रहे ताजा 

सोहिनी भले ही दूर चली गई, लेकिन उनके दिल में पुरानी बातें जख्‍म बन गई थीं। इन बातों को सोच-सोचकर उन्हें माइग्रेन के अटैक आने लगे। वह डिप्रेशन में चली गईं। उन्होंने दवाएं भी लीं लेकिन कोई असर नहीं हो रहा था।

फिर उन्‍होंने तय किया कि वह भागने के बजाय सच्चाई का सामना करेंगी। फिर सोहिनी ने मौसा को फोन किया। उन्होंने बड़ी होशियारी से मौसा के मुंह से कबूल कराया कि उसने क्‍या-क्‍या हरकत की हैं।

फिर इस पूरी रिकॉर्डिंग को उन्होंने अपने माता-पिता से शेयर किया। जिसके बाद उनके माता-पिता ने मौसा के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई की और मौसा सलाखों के पीछे पहुंच गया। 

सोहि‍नी ने खाई कसम

सोहिनी ने उस दिन के बाद ये तय कर लिया था कि वह इस कहानी को किसी और की कहानी नहीं बनने देंगी। आज सोहिनी किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। वह प्रोफेशनल मॉडल होने के साथ जानी-मानी फैशन इंफ्लुएंसर और कंटेंट क्रिएटर भी हैं।

सोहिनी खुलकर अपनी कहानी बयां करती हैं। इस कहानी से वह लोगों को सीखने की नसीहत देती हैं।