home page

CBSE Board Exam 2023: सीबीएसई 10वीं और12वीं कक्षा के हुए जारी, विद्यार्थी कैसे कर सकते है डाउनलोड

सीबीएसई बोर्ड की परीक्षाएं 15 फरवरी 2023 से शुरू होने जा रही है। इसी के साथ ही बोर्ड की ओर से विद्यार्थियों के लिए एक नई अपडेट जारी की गई।

 | 
cbse

Newz Funda, New Delhi केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने बोर्ड कक्षाओं के लिए शैड्यूल जारी कर दिया गया है। शैड्यूल के अनुसार बोर्ड की परीक्षाएं 15 फरवरी 2023 से शुरू होंगी। परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड अनिवार्य है। 

ऐसे में सीबीएसई एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए एक अहम अपडेट है। आपको बता दें कि 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के एडमिट कार्ड जल्द ही जारी होने वाले हैं।

सीबीएसई 10वीं 12वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in के जरिए एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे. 

एडमिट कार्ड में परीक्षा केंद्र से लेकर परीक्षा के दौरान किन बातों का ध्यान रखना चाहिए, इसका जिक्र होगा। छात्र इन सभी दिशा-निर्देशों को ध्यान से पढ़ें। हालांकि सीबीएसई बोर्ड ने अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया है कि एडमिट कार्ड कब जारी किया जाएगा।

परीक्षा 15 फरवरी से होगी

इस साल सीबीएसई बोर्ड की परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू होंगी। 10वीं की परीक्षा 21 मार्च और 12वीं की परीक्षा 5 अप्रैल 2023 तक कराई जाएंगी। बोर्ड की परीक्षाएं सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक आयोजित की जाएंगी।

ऐसे डाउनलोड करें सीबीएसई 10वीं 12वीं परीक्षा के एडमिट कार्ड

सबसे पहले सीबीएसई बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं। यहां सीबीएसई 10वीं या 12वीं परीक्षा के एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।

स्क्रीन पर एक नया पेज खुलेगा। यहां मांगी गई सभी जानकारी भरकर सबमिट करें। एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा। इसे डाउनलोड कर प्रिंट कर लें।